लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में सबकुछ ठीक नहीं!, सीएम नीतीश कुमार से मिले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कहां फंस रहा पेंच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2023 12:39 IST

Bihar Politics News: लालू और तेजस्वी जद (यू) के वरिष्ठ नेता नीतीश के आवास पर करीब आधे घंटे रहे। बैठक में क्या चर्चा हुई, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तारूढ़ 'महागठबंधन' और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के इर्द-गिर्द केंद्रित रही।नीतीश और तेजस्वी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित किया था।पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में दिलचस्पी है और उसे विपक्षी मोर्चे को आगे बढ़ाने की चिंता नहीं है।

Bihar Politics News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार शाम राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। लालू और तेजस्वी जद (यू) के वरिष्ठ नेता नीतीश के आवास पर करीब आधे घंटे रहे। बैठक में क्या चर्चा हुई, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हालांकि, इस संबंध में जानकारी होने का दावा करने वाले सूत्रों ने कहा कि इस दौरान हुई बातचीत राज्य में सत्तारूढ़ 'महागठबंधन' और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के इर्द-गिर्द केंद्रित रही। जदयू और राजद, दोनों विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। बृहस्पतिवार को नीतीश और तेजस्वी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित किया था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की सक्रियता कम होने के लिए इसके प्रमुख घटक दल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए बृहस्पतिवार को कहा था कि देश के सबसे पुराने दल को फिलहाल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में दिलचस्पी है और उसे विपक्षी मोर्चे को आगे बढ़ाने की चिंता नहीं है।

भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने भी विचार व्यक्त किया था कि कांग्रेस को कनिष्ठ सहयोगियों के प्रति "अधिक उदार" होने की आवश्यकता है। वहीं, तेजस्वी ने कांग्रेस के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा था, लेकिन उम्मीद जताई थी कि अगले महीने की शुरुआत में पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद विपक्षी गठबंधन में नयी गति आएगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'