लाइव न्यूज़ :

कटिहार पुलिस फायरिंग मामले में एसपी ने झाड़ा पल्ला, कहा- "भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने की फायरिंग"

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2023 19:41 IST

एसपी ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए कहा है कि खुर्शीद और सोनू की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है बल्कि उपद्रवियों में मौजूद अज्ञात लोगों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।

Open in App

पटना: बिहार में कटिहार जिले के बारसोई में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत मामले में कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बडा दावा किया है।

एसपी ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए कहा है कि फायरिंग में जिन दो लोगों की मौत हुई थी, वह पुलिस की गोली लगने से नहीं हुई बल्कि भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने ही फायरिंग की थी, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी थी।

एसपी ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए कहा है कि खुर्शीद और सोनू की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है बल्कि उपद्रवियों में मौजूद अज्ञात लोगों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि हादसे की जगह वाले सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद नए तथ्य सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि मृतक की बॉडी जहां मिली और पुलिसकर्मी जहां थे वहां से यह नामुमकिन नहीं है कि पुलिस की गोली लगने से दोनों की मौत हुई है।

एसपी ने कहा कि सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का पिस्तौल लेकर आता है और दोनों मृतकों को गोली मारकर भाग जाता है।

टॅग्स :बिहारBihar BJPनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'