लाइव न्यूज़ :

Bihar Caste-based survey: बिहार में 34.1 फीसदी परिवार गरीब, मासिक आय 6000 रुपये से कम, सरकार ने विधानसभा में कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 7, 2023 15:07 IST

Bihar Caste-based survey: बिहार विधानसभा में पेश जाति सर्वेक्षण के मुताबिक बिहार के 50 लाख से अधिक लोग आजीविका या शिक्षा के लिए राज्य से बाहर रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे34.1 फीसदी परिवार गरीब हैं। मासिक आय 6000 रुपये से कम है। बिहार सरकार ने विधानसभा में कहा।

Bihar Caste-based survey: बिहार सरकार ने विधानसभा में कहा कि बिहार के जाति आधारित सर्वेक्षण के मुताबिक, राज्य के 34.1 फीसदी परिवार गरीब हैं जिनकी मासिक आय 6000 रुपये से कम है। बिहार विधानसभा में पेश जाति सर्वेक्षण के मुताबिक बिहार के 50 लाख से अधिक लोग आजीविका या शिक्षा के लिए राज्य से बाहर रह रहे हैं।

215 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आर्थिक स्थिति का वर्णन करने वाली पूरी रिपोर्ट और बिहार सरकार के जाति-आधारित सर्वेक्षण के आंकड़ों का दूसरा भाग आज बिहार विधानसभा में पेश किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अनुसूचित जाति के 42 प्रतिशत से अधिक परिवार गरीब हैं, जबकि सामान्य वर्ग के 25 प्रतिशत लोग गरीब हैं।

बिहार सरकार द्वारा सोमवार को जारी राज्य के जाति आधारित गणना की मुख्य बातें इस प्रकारः

कुल जनसंख्या- 13.07 करोड़

बिहार की जनसंख्या 215 सामाजिक समूहों में विभाजित है

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) 36 प्रतिशत

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 27.13 प्रतिशत

सर्वाधिक जनसंख्या वाली 10 जातियाँः

यादव- 14.27 प्रतिशत 1.86 करोड़

दुसाध- 5.31 प्रतिशत 69.43 लाख

चमार -5.25 प्रतिशत 68.69 लाख

कोइरी- 4.2 प्रतिशत 55.06 लाख

मुसहर- 3.08 प्रतिशत 40.35 लाख

ब्राह्मण- 3.65 प्रतिशत 47.81 लाख

राजपूत- 3.45 प्रतिशत 45.10 लाख

कुर्मी- 2.87 प्रतिशत 37.62 लाख

बनिया- 2.3 प्रतिशत 30.26 लाख

कायस्थ- 0.60 प्रतिशत 7.85 लाख

सबसे कम जनसंख्या वाली दस जातियाँः

भास्कर 37

जदुपतिया 93

कोरकू 102

सोता 107

हो 143

ढेकारू 190

पहिरा 226

खेलटा 246

खोंड 303

धरमी 312।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'