लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी सिनेमा की वो फिल्में जिनको हर वर्ग को देखना चाहिए, चौथे नंबर वाली करती है फैंस को दीवाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 2, 2019 13:14 IST

भोजपुरी की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो अश्लीलता से परें हैं। जिसनें अश्लीलत नहीं बल्कि एक्शन इमोशन और ड्रामी देखने को मिलता है। आइए हम ऐसी फिल्मों के बारे में बात करते हैं जो हम परिवार के साथ देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी फिल्मों और गानों का जोश फैंस के बीच देखते बनता है। यूपी बिहार में फैंस के बीच भोजपुरी सिनेमा राज करती है।

भोजपुरी फिल्मों और गानों का जोश फैंस के बीच देखते बनता है। यूपी बिहार में फैंस के बीच भोजपुरी सिनेमा राज करती है। बॉलीवुड के मुकाबले भले भोजपुरी सिनेमा का कद छोटा हो लेकिन फैंस के मामले में ये किसी के कम नहीं है।  फैंस भले भोजपुरी सिनेमा के कितने ही क्यों  ना हों लेकिन भोजपुरी गानों और फिल्मों में अश्लीलता की शिकायत भी अक्सर की जाती है। लेकिन भोजपुरी की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो अश्लीलता से परें हैं। जिसनें अश्लीलत नहीं बल्कि एक्शन इमोशन और ड्रामा देखने को मिलता है। आइए हम ऐसी फिल्मों के बारे में बात करते हैं जो हम परिवार के साथ देख सकते हैं।

ससुरा बड़ा पैसा वाला

एक्टर मनोज तिवारी की फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला भोजपुरी की बेस्ट फिल्म में से एक कही जाती है। इस फिल्म में लीड रोल में मनोज थे उनसे साथ नजर आईं थीं रानी चटर्जी। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी।  2004 में आई इस फिल्म ने करीब 35 करोड़ की कमाई की थी। ये एक पारिवारिक फिल्म थी।

प्रतिज्ञा

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह और पाखी हेगड़े की फिल्म 'प्रतिज्ञा' को भला भोजपुरी फैंस कैसे भूल सकते हैं। फिल्म आज भी फैंस को जमकर पसंद आती है। ये फिल्म अश्लीलता के कोसो दूर थी। 2008 में रिलीज हुई कम बजट में बनी इस फिल्म ने उस वक्त 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी।यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है।

धरती कहे पुकार के

साल 2006 में आई फिल्म धरती कहे पुकार भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में से एक कही जाती है। इस फिल्म में मनोज तिवारी के अलावा बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन नजर आए थे। फिल्म को असलम शेख ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म सभी फिल्मों से हटकर मानी जाती है। फिल्म इमोशन्स से भरी थी।

बॉर्डर

2018 में ही ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' ने भी फैंस को खूब दीवाना किया। फिल्म  ने 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के गाने भी काफी फेमस हुए थे। फिल्म में देश के प्रति समर्पित होने की भावना को बखूबी पेश किया गया था। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है और कमाल के सीन हैं। 

गंगा

2006 में आई गंगा भी फैंस के दिलों में राज करती है। इस फिल्म से भोजपुरी में महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना डेब्यू किया था। फिल्म के गाने काफी फेमस रहे थे। गंगा फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई थी।

टॅग्स :भोजपुरीमनोज तिवारीदिनेश लाल यादव (निरहुआ)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल