लाइव न्यूज़ :

मंदिर में जूता पहनकर शूटिंग! खेसारीलाल यादव ने बताया वायरल हो रहे वीडियो का सच, बोले- आस्था को ठेस पहुंचाना कभी मेरा मकसद नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2022 13:38 IST

Open in App

मुंबई: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का मंदिर में जूता पहन कर शूट करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना कभी मेरा मकसद नहीं रहा और ना होगा।

उन्होंने कहा, 'भगवान और उनकी गरिमा को बखूबी समझता हूं। भगवान को दिल से मानता भी हूं, इसलिए भगवान और आस्था से खिलवाड़ की बात मैं सोचता भी नहीं। इसलिए जो लोग आज गलत तरीके से मेरे वीडियो को वायरल कर रहे हैं, उन भाईयों से आग्रह करूंगा कि आप वीडियो को इस तरह नहीं फैलाइए। क्योंकि आपके पास पूरा सिक्वेंस नहीं है, जो वीडियो का सच है।' 

खेसारीलाल यादव ने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे किसी ने गलत तरीके से बनाया है और अब वायरल कर रहे हैं। मैं उस वीडियो के बारे में बस इतना कह रहा हूं कि वह मेरी एक फिल्म का वीडियो है, जिसमें मैं मंदिर का गेट खोल रहा हूं। इस वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित और प्रचारित किया जा रहा है। यह सही नहीं है और ना ही पूरा सच है। मैं भले पढ़ा लिखा नहीं हूं, लेकिन भगवान में मेरी आस्था अटूट है और उनकी तौहीन की बात मैं सपनों में भी नहीं सोच सकता। 

खेसारीलाल यादव ने लोगों इसे इस वीडियो को वायरल नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि हम कलाकार हैं और अपने रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश में आकर शूटिंग करते हैं। हमारा मकसद किसी की भी भावना को आहत करने का कभी नहीं होता है। ईश्वर, काम और कार्य स्थल की मैं हमेशा पूजा करता हूं और दर्शकों से आशीर्वाद पाता हूं। इसलिए दर्शकों की भावना को आहत करूं, ऐसा मेरा कोई इरादा नहीं। मैं हाथ जोड़ कर आपसे आग्रह करता हूं कि कृपया इस वीडियो को वायरल ना करें।

टॅग्स :खेसारी लाल यादववायरल वीडियोभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड