लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'हमार दबंग बहुरिया' में आकांक्षा अवस्थी कर रही हैं दमदार अभिनय, लखनऊ में शूटिंग जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 19:59 IST

आकांक्षा अवस्थी लेखक व निर्देशक राकेश त्रिपाठी की महिला प्रधान फिल्म 'हमार दबंग बहुरिया' कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में जोर शोर से चल रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म की कहानी आकांक्षा के इर्द गिर्द घूमने वाली है।अपोजिट निसार खान नजर आने वाले हैं।

मुंबईः भोजपुरी सिनेमा की ब्लॉक बस्टर फिल्म दबंग सरकार में खेसारीलाल यादव के साथ नजर या चुकी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी ने अपनी आने वाली फिल्म में दबंग बहुरिया के भौकाल से सबको दंग कर दिया है। इन दिनों आकांक्षा अवस्थी लेखक व निर्देशक राकेश त्रिपाठी की महिला प्रधान फिल्म 'हमार दबंग बहुरिया' कर रही हैं।

इस फिल्म में वे केंद्रीय किरदार में नजर आ रही हैं और इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में जोर शोर से चल रही है। अक्स पाठशाला एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म 'हमार दबंग बहुरिया' समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली कहानी पर बन रही है। इस फिल्म की कहानी आकांक्षा के इर्द गिर्द घूमने वाली है।

यही वजह है सेट पर उनका भौकाल खूब देखने को मिल रह रहा है। कहा जा रहा है कि यह आकांक्षा के लिए बड़ी फिल्म है। वे इस फिल्म के प्रति गंभीर भी नजर या रही हैं और हर शॉट्स को परफ़ैक्ट बनाने में लगी रहती हैं। फिल्म में उनके अपोजिट निसार खान नजर आने वाले हैं, जिनका कहना है कि आकांक्षा बेहद सहज और सरल हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है।

वे इंडस्ट्री की उभरती कलाकार हैं।  वहीं,सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ रुपहले परदे पर अपनी अदा जादू चलाकर दर्शकों के दिल में मुकम्मल स्थान बना चुकी ने कहा कि फिल्म 'हमार दबंग बहुरिया' की स्क्रिप्ट मुझे बेहद खास लगी और मैंने इस फिल्म को करने का मन बना लिया था।

मुझे खुशी है कि मैं इस फिल्म का पार्ट हूँ। इसके लिए निर्माता विवेक कुमार और निर्देशक राकेश त्रिपाठी को धन्यवाद कहूँगी। एक खास वर्ग भोजपुरी फिल्मों से कोषों दूर है, जिसे सिनेमाघरों में लाना भगीरथ प्रयास से कम नहीं है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

आपको बता दें कि आकांक्षा इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण फिल्मे कर रही हैं, जिनमें मेरे पापा और मंगलसूत्र 2  बैक टू बैक आएंगे। आकांक्षा अवस्थी भोजपुरी में  बदलाव और नई अच्छी कहानी को लाने के लिए उत्साहित है भोजपुरी में ऐसी फिल्में करेगी जो लोग अपने परिवार के साथ मे बैठ कर देख सके

टॅग्स :लखनऊभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड