लाइव न्यूज़ :

सेल्फी के लिए अक्षरा सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, गाड़ी छोड़ बिना चप्पल स्कूटर पर भागीं भोजपुरी अभिनेत्री, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: December 27, 2022 12:50 IST

अक्षरा सिंह बिहार के बेतिया में नगर निकाय चुनाव में प्रचार करने पहुंची थीं।भीड़ के बेकाबू होने पर अक्षरा को कार से उतरकर प्रत्याशी के पति के साथ स्कूटर पर भागना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षरा सिंह बिहार के बेतिया में नगर निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंची थीं।अक्षरा सिंह को देख भीड़ ने उन्हें सेल्फी के लिए घेर लिया जिसके बाद उन्हें भागना पड़ा।अक्षरा सिंह ने अपनी गाड़ी को वहीं छोड़ दिया और एक शख्स के स्कूटर पर सवार होकर भागीं।

पटनाः भोजपुरी की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स उन्हें स्कूटर पर लेकर आगे-आगे चल रहा है और लड़कों की भीड़ पीछे-पीछे दौड़ रही है। 

बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह बिहार के बेतिया में नगर निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी के समर्थन में रोड-शो करने पहुंचीं थीं। भीड़ ने उन्हें जब देखा तो सेल्फी के लिए घेर लिया। बेकाबू भीड़ को देखते हुए अक्षरा सिंह वहां से भागने में ही भलाई समझीं। अक्षरा सिंह के भीड़ द्वारा घेरे जाने के बाद की मानसिकता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह नंगे पांव ही से निकल पड़ीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटर पर एक शख्स उन्हें लेकर तेजी से भाग रहा है। वहीं अभिनेत्री के पीछे-पीछे भीड़ भी भागी आ रही है। भीड़ के बेकाबू होने पर अक्षरा को कार से उतरकर प्रत्याशी के पति के साथ स्कूटर पर भागना पड़ा। वीडियो में अक्षरा बिना चप्पल स्कूटर पर सवार देखी जा सकती हैं। 

अक्षरा सिंह अक्सर अपनी बेबाकी और गानों को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। उनके गानों और डांस के वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बीच उनके इस वीडियो ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया है। 

 

टॅग्स :अक्षरा सिंहवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड