लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड और लोक गायिका प्रिया मल्लिक को मिला अटल मिथिला सम्मान 2023, केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने नवाजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2023 18:46 IST

देश की राजधानी नई दिल्ली के पाँच सितारा होटल ताज पैलेस में हुए एक सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से तमाम बड़ी हस्तियां भी इस मौक़े पर मौजूद रहीं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रिया मल्लिक ने जो मान सम्मान मैथिली गीत संगीत को देश विदेश में दिलाया है।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सह युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर के हाथों दिया गया। प्रिया मल्लिक को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई।

बॉलीवुड और मैथिली गायन के क्षेत्र में अपना अच्छा खासा मुक़ाम बना चुकी लोकगायिका प्रिया मल्लिक को इस साल का अटल मिथिला सम्मान 2023 से नवाज़ा गया । यह सम्मान उन्हें उनके मैथिली गीत संगीत के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए दिया गया।

देश की राजधानी नई दिल्ली के पाँच सितारा होटल ताज पैलेस में हुए एक सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से तमाम बड़ी हस्तियां भी इस मौक़े पर मौजूद रहीं, जिनमें जाने माने बॉलीवुड गायक कुमार शानू, अनुराधा पौडवाल, मीडिया क्षेत्र में बड़ा मुक़ाम बना चुकी अंजना ओम कश्यप और श्वेता सिंह जैसी हस्तियां भी शामिल रहीं।

प्रिया मल्लिक को यह सम्मान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सह युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर के हाथों दिया गया। प्रिया मल्लिक के अलावा यह सम्मान मीडिया दिग्गज अंजना ओम कश्यप व श्वेता सिंह को भी दिया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप झा ने कहा कि प्रिया मल्लिक ने जो मान सम्मान मैथिली गीत संगीत को देश विदेश में दिलाया है।

देश के बड़े बड़े मंचों पर मिथिला भाषा को जो सम्मान दिलाया है  उसको देखते हुए उन्हें यह अटल मिथिला सम्मान देने का निर्णय लिया गया और पूरी आयोजन समिति ने इस निर्णय का सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने कहा कि प्रिया मल्लिक अपनी गायकी के माध्यम से  जिस तरह से भोजपुरी, मैथिली गीत संगीत को देश के चारों तरफ पहुंचाने का और युवाओं में इस गीत संगीत के प्रति रुचि पैदा करने का काम किया है यह काफी सराहनीय प्रयास है और उसके लिए वो बधाई की पात्र है।

इन भाषाओं का भविष्य भी सुनहरा है क्योंकि प्रिया ने परंपरा को प्रगति से जोड़ा है। ट्रेडिशन को ट्रेंडिंग बनाया है, इसीलिए आज हम प्रिया मल्लिक को सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रिया मल्लिक को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरभोजपुरी गानाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल