लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मनोज बाजपेयी का 'बंबई में का बा' भोजपुरी रैप रिलीज, सोशल मीडिया पर फैंस को पसंद आ रहा है एक्टर का देसी अंदाज

By अमित कुमार | Published: September 10, 2020 8:48 PM

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर मनोज बाजपेयी पहली बार किसी भोजपुरी सॉन्ग में अपनी अवाज देते नजर आए। मनोज बाजपेयी का यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार से संबंध रखने वाले अनुभव सिन्हा लंबे समय से भोजपुरी गाने पर काम करना चाहते थे। अनुभव सिन्हा की ये ख्वाहिश लॉकडाउन के दौरान मनोज बाजपेयी की मदद से पूरी हुई। इन दिनों अनुभव सिन्हा अपने भोजपुरी गाने के कारण चर्चा में हैं।

बॉलीवुड के मशहूर डारेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। हाल ही में आई उनकी फिल्म 'थप्पड़' को दर्शकों ने काफी सराहा था। वहीम इससे पहले मुल्क के जरिए उन्होंने समाज को एक कड़ा संदेश पहुंचाने का काम किया था। इन दिनों अनुभव सिन्हा अपने भोजपुरी गाने के कारण चर्चा में हैं। 

बिहार से संबंध रखने वाले अनुभव सिन्हा लंबे समय से भोजपुरी गाने पर काम करना चाहते थे। अनुभव सिन्हा की ये ख्वाहिश लॉकडाउन के दौरान मनोज बाजपेयी की मदद से पूरी हुई।  'बंबई में का बा' नामक गाने को 9 सितंबर को रिलीज किया गया। रिलीज होते ही इस गाने को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिल रहा है। गाना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। 

 देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं मनोज बाजपेयी

खास बात यह है कि इस गाने में पहली बार बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी एक देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं यह पूरा गीत मनोज बाजपेयी द्वारा गाया और परफॉर्म किया गया है। अभी तक इस वीडियो को दो लाख 16 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में मुंबई की खासियतों का जिक्र किया गया है। बताया गया है कि आखिर मुंबई में ऐसा क्या है जो हर कोई यहां आना चाहता है।  

अनुभव सिन्हा ने गाने को लेकर कही ये बड़ी बात

गाने को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा, ‘आप सभी लोगों के सामने जनता की भरपूर मांग पर पेश कर रहा हूं, प्यार के साथ। बंबई में का बा।’ वहीं अनुभव सिन्हा ने म्यूजिक वीडियो के बारे में कहा, 'मैं काफी समय से एक भोजपुरी गाना करना चाहता था। मैं 70 के दशक से भोजपुरी माहौल में बड़ा हुआ है और बहुत से लोगों को अब भी अहसास नहीं है कि उन दिनों, भोजपुरी संगीत बहुत उत्तम दर्जे का हुआ करता था। '

टॅग्स :मनोज बाजपेईअनुभव सिन्हाभोजपुरी सोंगबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPushpa 2 The Rule Teaser Out: फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का टीजर आया सामने, नए अंदाज में दिखे फिल्म के मुख्य किरदार

बॉलीवुड चुस्कीNavratri 2024: नवरात्रि गरबा नाइट में थिरकने के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग, त्योहार की बढ़ेगी रौनक

बॉलीवुड चुस्कीअदिति राव हैदरी के साथ गुपचुप सगाई करने पर सिद्धार्थ ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब होगी शादी

बॉलीवुड चुस्कीगरीबी में गुजरा बचपन, पिता को करना पड़ा था आर्थिक संकट का सामना, दर्द बयां कर रो पड़े आमिर खान

बॉलीवुड चुस्कीJeetendra Birthday Special: एक्ट्रेस का बॉडी डबल बन शुरू किया करियर, आज हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार, जानें जितेंद्र के बारे में रोचक बातें

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीBhojpuri film: टनाटन भोजपुरी यूट्यूब के छोटू बाबू का मुम्बई में दिल का दौरा पड़ने से निधन, खेसारी लाल यादव ने दुःख व्यक्त किया

भोजपुरीBhojpuri Song: 'अंजोर करे इंडिया में', आम्रपाली दुबे और निरहुआ के वीडियो ने मचाया गदर, बार-बार देखा जा रहा है...

भोजपुरीशिल्पी राज के गायन में 'छम्मा छम्मा' के भोजपुरी संस्करण ने शानदार शुरुआत की, शीर्ष पर पहुंचा

भोजपुरीGorakhpur Ravi Kishan: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद रवि किशन!

भोजपुरीPawan Singh: लाखन सिंह के किरदार में दिखेंगे पवन सिंह, गोरखपुर में शुरू हुई शूटिंग