लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में लगाई फांसी

By अनिल शर्मा | Updated: March 26, 2023 13:26 IST

Akanksha Dubey committed suicide: आकांक्षा ने भोजपुरी के कई बड़े अभिनेताओं और गायकों संग काम किया। उन्होंने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी लाल और कई मशहूर गायक-अभिनेताओं के साथ काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगाई।

Akanksha Dubey committed suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगा ली।

 आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। उन्होंने कुछ ही समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम कर ली थी। वह भोजपुरी के कई बड़े अभिनेताओं और गायकों के साथ कर चुकी थी। आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी लाल और कई मशहूर गायक-अभिनेताओं के साथ काम किया था। कुछ घंटे पहले के पोस्ट में आकांक्षा ने पवन सिंह के साथ अपने आने वाले गाने की तस्वीर शेयर की है।

आकांक्षा का पवन सिंह के साथ नया गाना 'आरा कभी हारा नहीं' आज ही रिलीज हुआ है। आकांक्षा दुबे ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में कहा था कि 'वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।' खबरों की मानें तो आकांक्षा गायक समर सिंह को डेट कर रही थीं। 

टॅग्स :पवन सिंहभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल