लाइव न्यूज़ :

Thailand Open: साइना नेहवाल के बाद किदांबी श्रीकांत भी हारे, दूसरे दौर में ही सफर हुआ खत्म

By सुमित राय | Updated: August 1, 2019 16:27 IST

भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत थाईलैंड ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकिदांबी श्रीकांत थाईलैंड ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए।इससे पहले भारतीय शटलर साइना नेहवाल भी दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं।श्रीकांत को दूसरे दौर में थाइलैंड के खोसित प्रथप्रदाब ने 21-11, 16-21, 12-21 से हराया।

भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत थाईलैंड ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। इससे पहले भारतीय शटलर साइना नेहवाल भी दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं।

किदांबी श्रीकांत को दूसरे दौर में थाइलैंड के खोसित प्रथप्रदाब ने 21-11, 16-21, 12-21 से हराया। साइना की तरह श्रीकांत ने भी पहले गेम में शानदार खेल दिखाया और 21-11 से जीत लिया। इसके बाद दूसरे और तीसरे गेम में खोसित ने श्रीकांत पर दबाव बनाते हुए लगातार दो गेम अपने नाम कर लिया।

पांचवें वरीय किदांबी श्रीकांत को पहले दौर में चीन के क्वालिफायर रेन पेंग बो को हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्होंने ने एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में पेंग बो को 21-13 17-21 21-19 से मात दी थी।

साइना नेहवाल को महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जापान की सयाका ताकाहाशी ने 21-16, 11-21, 14-21 से हराया था। साइना ने पहले गेम में शानदार खेल दिखाया की और 21-16 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद ताकाहाशी ने दूसरे गेम में साइना को 21-11 से हराया, जबकि तीसरा गेम 21-14 से अपने नाम करते हुए मैच जीत लिया।

हालांकि भारत के लिए पुरुष युगल स्पर्धा में अच्छी खबर रही, जिसमें सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फजर अलफियां और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की इंडोनेशियाई जोड़ी पर सीधे गेम में 21-17 21-19 से जीत हासिल की। भारतीय जोड़ी का सामना अब शुक्रवार को कोरिया के चोई सोलग्यू और सियो सेयूंग जाए की क्वालीफायर जोड़ी से होगा।

टॅग्स :किदांबी श्रीकांतसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

अन्य खेल"विनेश एक अनुभवी एथलीट हैं, उन्हें दोष लेना चाहिए": फोगाट की अयोग्यता को लेकर बोलीं साइना नेहवाल

क्रिकेटकेकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने साइना नेहवाल के बयान पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी, जानें पूरा मामला

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला