लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन: चीन से 5-0 से मिली हार, भारत थॉमस कप से बाहर

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2018 15:06 IST

ग्रुप-ए से फ्रांस और चीन क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए। भारत को इस टूर्नामेंट में इससे पहले फ्रांस से 1-4 से हार मिली थी।

Open in App

नई दिल्ली, 23 मई: भारत की युवा और कमजोर पुरुष बैडमिंटन टीम ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच में चीन से हारकर बैंकॉक में जारी थॉमस कप फाइनल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। साई प्रणीत ने मंगलवार को खेले गए इस मैच में थोड़ा दमखम दिखाया लेकिन एच एस प्रणॉय बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए। वहीं, चीन के खिलाफ दूसरे भारतीय खिलाड़ियों पर भी अनुभव की कमी का असर साफ दिखा।

प्रणॉय ने भारतीय अभियान की शुरुआत की लेकिन वह कुछ भी खास नहीं कर सके। उन्हें ओलंपिक चैम्पियन चेन लोंग ने 21-9, 21-9 से मात दी। इसके बाद युवा एम आर और श्लोक रामचंद्रन की जोड़ी कोर्ट में उतरी। मेंस डबल्स के इस मैच में भी हालांकि भारत को हार मिली। श्लोक-एम आर की जोड़ी को विश्व की नंबर तीन जोड़ी चीन के लियु चेंग और झांग नैन ने 21-12, 21-15 से मात दी।

इसके बाद प्रणीत ने थोड़ा संघर्ष जरूर दिखाया लेकिन उन्हें शी युकी ने 21-9, 15-21, 21-12 से हराया और चीन को 3-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे मेंस डबल्स में अरुण जॉर्ज और शनयाम शुक्ला को वर्ल्ड नंबर-4 जोड़ी लि जुनहाई और लियु युचेन ने 21-15, 22-20, 21-15 से हराया। इसके बाद तीसरे सिग्ल्स मुकाबले में युवा लक्ष्य सेन को पूर्व नंबर-एक खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक चैम्पियन रहे लिन डैन को जबर्दस्त टक्कर दी और पहला गेम जीतने में कामयाब रहे। हालांकि, इसके बाद लिन ने कोई और मौका नहीं दिया और मैच 16-21, 21-9, 21-8 से मात दी। सेन ने पहला गेम केवल 16 मिनट में जीता।

इसके साथ ही ग्रुप-ए से फ्रांस और चीन क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए। भारत को इस टूर्नामेंट में इससे पहले फ्रांस से 1-4 से हार मिली थी। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने 5-0 से हराया था। (और पढ़ें- IPL 2018: अंपायर के इस निर्णय पर उठे सवाल, सनराइजर्स हैदराबाद को पड़ा भारी!)

टॅग्स :इंडियाचीनबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला