लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एचएस प्रणॉय, समीर वर्मा समेत 7 भारतीय खिलाड़ी ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटे

By भाषा | Updated: March 6, 2020 09:04 IST

All England badminton championships: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एचएस प्रणॉय, समीर वर्मा और सौरभ वर्मा समेत 7 भारतीय खिलाड़ी ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट से हटे

Open in App
ठळक मुद्देप्रणॉय, समीर, सौरभ, चिराग, सात्विकसाईराज समत 7 भारतीय खिलाड़ी ऑल इंग्लैंड से हटेसाइना, सिंधु, श्रीकांत, पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी ले रहे हैं भाग

नई दिल्ली: एचएस प्रणॉय सहित सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अगले हफ्ते होने वाली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।

उनके अलावा चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की दुनिया की 10वें नंबर की पुरुष जोड़ी ने यह फैसला किया है। यह सत्र का पहला विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट है जो 11 मार्च से शुरू होना है। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप टोक्यो 2020 क्वॉलिफिकेशन के लिये काफी अहम है।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के सचिव अजय सिंघानिया ने कहा, ‘‘कुछ खिलाड़ियों ने बाई को लिखा और ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से हटने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया।

चिराग शेट्टी और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी की शीर्ष युगल जोड़ी के अलावा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी, एच एस प्रणय, समीर वर्मा और सौरभ वर्मा ने हटने का फैसला किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, किदाम्बी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।’’ 

टॅग्स :बैडमिंटनकोरोना वायरसकिदांबी श्रीकांतसाइना नेहवालपी वी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला