लाइव न्यूज़ :

चीन ओपन: अश्विनी-सत्विक की जोड़ी ने किया उलटफेर, श्रीकांत भी जीत के साथ प्री-क्वॉर्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: September 19, 2018 19:46 IST

श्रीकांत प्री क्वॉर्टर में पहुंच चुके हैं। श्रीकांत ने डेनमार्क के रासमस गेमके को 21-9 21-9 से पराजित किया

Open in App

चांगजू (चीन), 19 सितंबर: भारत के सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने यहां चीन ओपन की मिश्रित स्पर्धा में इंग्लैंड के मार्कस इलिस और लौरेन स्मिथ की जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए प्री क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश किया। 

सत्विकसाईराज और अश्विनी की जोड़ी बीते समय में दो बार मार्कस-लौरेन की जोड़ी से हार चुकी है। लेकिन दुनिया की 25वें नंबर की जोड़ी ने रणनीति का अच्छी तरह कार्यान्वयन किया और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली जोड़ी को एक घंटे तीन मिनट में 21-13 20-22 21-17 से मात दी। 

अब भारतीय जोड़ी का सामना चीन के झेंग सिवेई और हुआंग याकियोंग की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा। सातवें वरीय के श्रीकांत भी प्री क्वॉर्टर में पहुंच चुके हैं। पिछले हफ्ते जापान ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे श्रीकांत ने डेनमार्क के रासमस गेमके को 21-9 21-9 से पराजित किया और अब उनका सामना थाईलैंड के सुपानयू अविहिंगसानोन से होगा। 

हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली सत्विक और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी को गोह वी शेम और टान वी कियोंग की मलेशियाई जोड़ी से 19-21 20-22 से हार का मुंह देखना पड़ा।

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदकधारी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को महिला युगल में कोरिया की किम सो यियोंग और कोंग ही योंग की जोड़ी से 10-21 18-21 से पराजय मिली।

टॅग्स :किदांबी श्रीकांतकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला