लाइव न्यूज़ :

दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी मोमोटा दुर्घटना में घायल, ड्राइवर की मौत

By भाषा | Updated: January 13, 2020 18:20 IST

वैन हाईवे पर धीरे चल रही लॉरी से टकरा गई, जिससे ड्रावर की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App

दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के कुछ घंटों बाद सोमवार को यहां दुर्घटना में घायल हो गए जबकि उनके ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जापान के इस 25 वर्षीय स्टार खिलाड़ी की नाक में फ्रेक्चर है और साथ ही उनके चेहरे पर भी कट लगे हैं। वह जिस वैन में तड़के हवाई अड्डे जा रहे थे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उनकी इस साल होने वाले ओलंपिक की तैयारियों को झटका लगा है। वैन हाईवे पर धीरे चल रही लॉरी से टकरा गई जिससे ड्रावर की मौके पर ही मौत हो गई।

एक सहायक कोच, फिजियोथेरेपिस्ट और बैडमिंटन अधिकारी को भी मामूली चोटें आई हैं। मोमोटा ने रविवार को कुआलालंपुर में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 24-22, 21-11 से हराकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर 2020 सत्र की शानदार शुरुआत की थी जिसके बाद यह दुर्घटना हुई।

राजधानी के दक्षिणी हिस्से में अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद मलेशिया के खेल मंत्री सैयद सादिक ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह काफी दुखद घटना है, विशेषकर मोमोटा जैसे दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी के इसमें शामिल होने के कारण।’’

खेल मंत्री ने हालांकि बताया कि सभी घायल उबर रहे हैं और चारों की स्थिति स्थिर है। पुलिस के अनुसार अन्य घायलों के चेहरे, पैर, हाथ और सिर पर चोट लगी है। मलेशिया बैडमिंटन संघ ने बयान जारी करके कहा कि इस दुर्घटना से वह दुखी हैं।

दमकल एवं बचाव विभाग के अधिकारी नोराजम खमीस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग चार बजकर 40 मिनट (ग्रीनविच मानक समय के अनुसार रविवार रात आठ बजकर 40 मिनट) पर हुई और 10 दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। खमीस ने बताया कि घायल स्वयं वैन से बाहर निकले और उनके शरीर पर कुछ खरोंचें थी। तस्वीरों में दिखा कि लॉरी की टक्कर से वैन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन पिछले हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला