लाइव न्यूज़ :

एशिया बैडमिंटन चैंपियशिप: पीवी सिंधु, साइना नेहवाल दूसरे दौर में, किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में हारे

By भाषा | Updated: April 24, 2019 16:29 IST

Asia Badminton Championships: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और समीर वर्मा पहुंचे दूसरे दौर में, किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में हुए पराजित

Open in App

वुहान (चीन), 24 अप्रैल: शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और समीर वर्मा ने बुधवार को यहां जीत दर्ज करते हुए एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया। लेकिन स्टार पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया के शेसर रुहस्तावितो पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में 16-21, 20-22 से हार गए। 

ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदकधारी सिंधु ने सीधे गेम में जापान की ताकाहाशी सयाका को सीधे गेम में पराजित किया। सिंधु शुरू से ही दबदबा बनाये थीं और उन्होंने महज 28 मिनट में 21-14 21-7 से जीत हासिल की। चौथी वरीयता प्राप्त यह भारतीय खिलाड़ी अब अगले दौर में इंडोनेशिया की चोईरूनिसा से भिड़ेंगी। दुनिया की नौंवे नंबर की खिलाड़ी साइना को हालांकि चीन की हान युए को पछाड़ने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सातवीं वरीय भारतीय ने पहला गेम गंवाने के बाद मजबूती से वापसी करते हुए 12-21 21-11 21-17 से रोमांचक जीत दर्ज की।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक जीतने वाली साइना अब दक्षिण कोरिया की किम गा युन से भिड़ेंगी। पुरुष सिंगल्स में समीर वर्मा ने जापान के सकाई काजुमासा पर कड़े मुकाबले में 21-13 17-21 21-18 से जीत हासिल की। अब दुनिया के 15वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी का सामना हॉन्ग कॉन्ग के निग का लोंग एंगुस से होगा।

पुरुष डबल्स में हालांकि एमआर अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक के हारने से सफर खत्म हो गया। महिला डबल्स में  मेघना जाकामपुडी और पूर्विशा एस राम की जोड़ी थाईलैंड की जोंगकोलफान किटिटहाराकुल और राविंडा प्रजोंगजाई की जोड़ी से 21-13 21-16 से पराजित हो गयी। 

टॅग्स :पी वी सिंधुकिदांबी श्रीकांतसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

अन्य खेलBadminton: बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधू, चोट के कारण लिया फैसला

अन्य खेलकौन हैं वेंकट दत्ता साईं, पीवी सिंधु के होने वाले पति, जिन्होंने IPL टीम का प्रबंधन किया है?

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला