लाइव न्यूज़ :

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : प्रणीत बाहर, मेंस डबल्स में भी भारतीय जोड़ी हारी

By IANS | Updated: March 15, 2018 00:44 IST

पुरुष युगल में भारत के मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी भी पहले दौर में हार कर बाहर हो गई।

Open in App

भारत के बी. साई प्रणीत को बुधवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष युगल के पहले दौर के मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा है। प्रणीत को दक्षिण कोरिया के सान वान हो ने तीन गेमों तक चले मुकाबले में 13-21, 21-15, 21-11 से मात देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं, पुरुष युगल वर्ग में भी मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है।

प्रणीत ने पहला गेम जीत वान को संकट में डाल दिया था, लेकिन दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार दो गेम जीत अगले दौर में प्रवेश किया। 

प्रणीत ने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया और पहला अंक लेकर वान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने इस बढ़त को 10-4 तक पहुंचा दिया। यहां से वान की वापसी मुश्किल हो गई और लगातार पिछड़ते चले गए। प्रणीत ने बिना किसी परेशानी के पहला गेम अपने नाम किया। (और पढ़ें- ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन: श्रीकांत उलटफेर का शिकार होने से बचे, फ्रांस के खिलाड़ी को हराकर दूसरे दौर में)

प्रणीत ने दूसरे गेम में भी 4-2 से बढ़त ले ली थी लेकिन वान ने स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया। यहां से वान ने प्रणीत को आगे नहीं निकलने दिया और दूसरा गेम 21-15 से अपने नाम ककर मुकाबला तीसरे गेम में पुहंचा दिया। तीसरे गेम में भी वान पूरी तरह से प्रणीत पर हावी रहे और शुरू में ही 6-1 की बढ़त ले ली जिसे उन्होंने अंत तक कायम रखा और मुकाबला जीत ले गए। अगले दौर में वान का सामना इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी से होगा। (और पढ़ें- ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन: अश्विनी पोनप्पा-सिक्की रेड्डी की जोड़ी हारी, महिला युगल में भारतीय चुनौती खत्म)

वहीं पुरुष युगल में भारत के मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी भी पहले दौर में हार कर बाहर हो गई। इस जोड़ी को इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिड्ज ने सीधे गेमों में 22-20, 21-12 से मात देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। 

टॅग्स :बैडमिंटनइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला