लाइव न्यूज़ :

अगर आपके पास 4 लाख रुपये का है बजट तो खरीद सकते हैं ये कारें  

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 25, 2018 14:08 IST

Top 5 Car under 4 lac: अगर आप हैचबैक कार खरीदने का मन मना रहे हैं और आपके पास चार लाख रुपये का बजट है तो इस समय बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं।

Open in App

अगर आप हैचबैक कार खरीदने का मन मना रहे हैं और आपके पास चार लाख रुपये का बजट है तो इस समय बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं। हालांकि कई बार आप ऑप्शन को सिलेक्ट करने के दौरान असमंजस में फंस जाते हैं, जिससे आप अपने मुताबिक कार नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में आप इन दो कारों को खरीदने की सोच सकते हैं। 

Hyundai Santro हाल ही हुई लॉन्च

दरअसल, लंबे इंतजार के बाद Hyundai Santro ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार उतारी है, जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस नई Hyundai Santro कार का बेस Era वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 3.89 लाख रुपए रखी गई है। हालांकि टॉप-एंड Asta (मेनुअल) वेरिएंट की कीमत 5.45 लाख रुपये रखी गई। यह कार Hyundai Santro चार वेरिएंट - Era, Magna, Sportz और Asta में उपलब्ध रहेगी।

अगर फीचर की बात करें तो कार के सभी वेरिएंट्स में ड्राइवर साइड एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) को स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर में शामिल किया गया है। कार के टॉप-एंड Asta वेरिएंट में डुअल एयरबैग लगा होगा। इसके अलावा कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा होगा जो एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक से लैस होगा। नई Hyundai Santro 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। वहीं, 1.1-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है। ये इंजन 68 बीएचपी का पावर जेनेरेट करता है। कंपनी इस कार के साथ सीएनजी का भी ऑप्शन दे रही है। सीएनजी वाली Hyundai Santro 58 बीएचपी का पावर देगी। 

Alto K10 CNG के बार में भी सोच सकते हैं

इस कार के अलावा आप मारुति सुजुकी के Alto सीरीज की Alto K10 CNG को लेकर एकबार सोच सकते हैं। बता दें, Alto सीरीज को भारतीय बाज़ार में आए करीब एक दशक से ज्यादा हो गया है। इसलिए ग्राहक इसपर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। इसकी कीमत 4.16 लाख रुपये से लेकर 4.18 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।   

इस Maruti Suzuki Alto K10 CNG कार में 998 सीसी का इंजन लगा है 58 बीएचपी का पावर और 78Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। ये कार 32.26 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

टॅग्स :कार खरीदने की टिप्सकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें