लाइव न्यूज़ :

टोयोटा ने लॉन्च की जबरदस्त हाइब्रिड कार वेलफार, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

By रजनीश | Updated: February 26, 2020 16:24 IST

टोयोटा की हाइब्रिड कार वेलफायर इलेक्ट्रिक कार के थोड़ा करीब है। इसकी हाइब्रिड पावरट्रेन को बैट्री से पावर मिलेगी और इसे 60:40 के अनुपात में इलेक्ट्रिक और आईसीई मोड पर चलाया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकार में 7 एयरबैग्स सहित व्हीकल डायनमिक्स मैनेजमेंट, व्हीकल परफॉर्मेंस कंट्रोल टेक्नॉलॉजी जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।कार में इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) दिया गया है।

जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी पहली लग्जरी कारटोयोटा वेलफायर से पर्दा उठा दिया है। यह कार लग्जरी मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) कैटेगरी की कार है। इसमें 2.5 लीटर, 4 सिलिंडर हाइब्रिड इंजन दिया गया है। यह इंजन 115 बीएचपी की पॉवर और 198 एनएम की टॉर्क जेनरेट करती है।

टोयोटा वेलफायर का इंजन दो इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है और इसमें हाइब्रिड बैटरी सिस्टम दिया गया है जो कम उत्सर्जन के साथ ही शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है।

कार में पॉवर स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं। कार के इंटीरियर में लेदर फिनिश दी गई है। इसकी सीट में मेमोरी सेटिंग्स फीचर दिया गया है। कार में जेबीएल के 17 स्पीकर दिए गए हैं जो प्रीमियम क्वालिटी का ऑडियो प्रदान करते हैं। कार के भीतर एंबिएंट लाइट और सीट में सुपर लॉन्ग सीट स्लाइडिंग फंक्शन दिया गया है।

कार में 7 एयरबैग्स सहित व्हीकल डायनमिक्स मैनेजमेंट, व्हीकल परफॉर्मेंस कंट्रोल टेक्नॉलॉजी जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कार में इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) दिया गया है।

यह हाइब्रिड कार इलेक्ट्रिक कार के थोड़ा करीब है। इसकी हाइब्रिड पावरट्रेन को बैट्री से पावर मिलेगी और इसे 60:40 के अनुपात में इलेक्ट्रिक और आईसीई मोड पर चलाया जा सकेगा। टोयोटा का कहना है कि वेलफायर 16.35 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देगी जो कि इस साइज की कार के हिसाब से काफी बेहतर बताया जा रहा है। इस कार की कीमत 79.5 लाख रुपये रखी गई है।

टॅग्स :टोयोटाकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें