लाइव न्यूज़ :

खुद से चार्ज हो जाती है टोयोटा की कार 'वेलफायर', हैदराबाद से हैं सबसे ज्यादा ग्राहक

By रजनीश | Updated: February 27, 2020 08:15 IST

टोयोटा वेलफायर में पॉवर स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं। कार के इंटीरियर में लेदर फिनिश दी गई है। इसकी सीट में मेमोरी सेटिंग्स फीचर दिया गया है। कार में जेबीएल के 17 स्पीकर दिए गए हैं जो प्रीमियम क्वालिटी का ऑडियो प्रदान करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटोयोटा वेलफायर की देशभर के शोरूम में कीमत 79.5 लाख रुपये है।दुनियाभर में छह लाख से ज्यादा टोयोटा वेलफायर बेची जा चुकी हैं।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार ‘वेलफायर’ को बुधवार को भारतीय बाजार में पेश किया। मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) कैटेगरी की यह हाइब्रिड कार खुद चार्ज होती है। टोयोटा का कहना है कि उनकी यह नई वेलफायर कम ईंधन खपत में ग्राहकों को अच्छा एक्सपीरियंस प्रदान करती है। हाइब्रिड होने के साथ यह कार कार्बन उत्सर्जन भी कम करती है।इंजन-टोयोटा की वेलफायर में 2.5 लीटर का चार सिलेंडर वाला गैसोलिन हाइब्रिड इंजन है जो 115 एचपी की क्षमता प्रदान करता है। वेलफायर के इंजन में दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक हाइब्रिड बैटरी दी गई है जो उत्सर्जन को कम करती है। यह कार चलने के दौरान खुद से चार्ज होती है।कीमत-कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सोनी के अनुसार टोयोटा वेलफायर की देशभर के शोरूम में कीमत 79.5 लाख रुपये है। इस कार की अब तक 180 कारों की बुकिंग हो चुकी है। इसमें 20 प्रतिशत से अधिक ग्राहक हैदराबाद से ही हैं। कार की डिलिवरी के लिए इंतजार के बारे में सोनी ने कहा कि कंपनी की कोशिश बुधवार को बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को अप्रैल तक वाहन उपलब्ध कराने की है।

वेलफायर के स्लाइडिंग दरवाजे
उन्होंने कहा कि दुनियाभर में छह लाख से ज्यादा टोयोटा वेलफायर बेची जा चुकी हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक मसाकाजु योशिमुरा ने कहा कि यह वाहन कंपनी के ‘शून्य कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन’ के लक्ष्य की दिशा में मध्य दीर्घावधि में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। हम बड़े पैमाने पर वाहनों के विद्युतीकरण की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। फीचर्स-कार में पॉवर स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं। कार के इंटीरियर में लेदर फिनिश दी गई है। इसकी सीट में मेमोरी सेटिंग्स फीचर दिया गया है। कार में जेबीएल के 17 स्पीकर दिए गए हैं जो प्रीमियम क्वालिटी का ऑडियो प्रदान करते हैं। कार के भीतर एंबिएंट लाइट दी गई हैं जिनकों आप अपने माहौल और मूड के हिसाब से कई कलर में चेंज कर सकते हैं। कार के भीतर जलती ये लाइट बाहर से गुजर रहे लोगों को काफी शानदार दिखती है। सीट में सुपर लॉन्ग सीट स्लाइडिंग फंक्शन दिया गया है।

कार में 7 एयरबैग्स सहित व्हीकल डायनमिक्स मैनेजमेंट, व्हीकल परफॉर्मेंस कंट्रोल टेक्नॉलॉजी जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कार में इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) दिया गया है।

टॅग्स :टोयोटाकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें