लाइव न्यूज़ :

Tata Hexa का नया XM+ वेरिएंट लॉन्च, कीमत 15.27 लाख रुपये

By सुवासित दत्त | Updated: October 9, 2018 10:13 IST

Tata Hexa XM+ के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं है।

Open in App

त्योहारों के मद्देनज़र लगभग हर कार कंपनी इस मौके को भुनाना चाहती है। ऐसे में टाटा मोटर्स ने Tata Hexa के नए XM+ वेरिएंट को भारतीय बाज़ार में उतारा है। Tata Hexa XM+ की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 15.27  लाख रुपये रखी गई है। इस वेरिएंट में अतिरिक्त फीचर्स के साथ मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

Tata Hexa XM+ वेरिएंट में नया 16-इंच का एलॉय व्हील लगाया गया है। इसके अलावा ये कार अब नए चारकोल ग्रे कलर स्कीम में भी उपलब्ध होगी। कार में फॉग लैंप और रिवर्स सेंसर और कैमरा भी लगाया गया है। Tata Hexa XM+ वेरिएंट में इलेक्ट्रिक विंग मिरर लगा होगा जिसे कार के अंदर से एडजस्ट किया जा सकेगा। केबिन में सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इस वेरिएंट में फुली ऑटोमेटिक टेम्परेचर कंट्रोल और डुअल एसी लगाया गया है।

Tata Hexa XM+ के लॉन्च पर एस.एन बर्मन, वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, मार्केटिंग एंड कंज्यूमर सपोर्ट - पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट, टाटा मोटर्स) ने कहा, 'हम ग्राहकों के लिए लगातार अपने प्रोडक्ट्स में बदलाव कर रहे हैं। हम लगातार नए प्रोडक्ट्स और वेरिएंट्स बाज़ार में लॉन्च कर रहे हैं। इसी सिलसिले में Tata Hexa XM+ को भी लॉन्च किया गया है। हमें विश्वास है कि ये नया वेरिएंट Tata Hexa के लिए फायदेमंद साबित होगा।'

Tata Hexa XM+ में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। Tata Hexa XM+ वेरिएंट में 8 एंबिएंट मूड लाइटिंग, ऑल-ब्लैक इंटीरियर, ऑप्शनल इलेक्ट्रिक सनरूफ भी लगाया गया है।

Tata Hexa XM+ के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं है। Tata Hexa 2.2-लीटर इंजन से लैस है जो 154 बीएचपी का पावर और 400Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।

टॅग्स :टाटा मोटर्सटाटा हेक्साकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें