लाइव न्यूज़ :

Tata Harrier एसयूवी का टीज़र वीडियो रिलीज़, अगले साल के शुरुआत में होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Updated: October 2, 2018 11:15 IST

Tata Harrier को कंपनी के सेकेंड-जेनेरेशन IMPACT डिजाइन 2.0 फिलॉसफी पर तैयार किया गया है।

Open in App

Tata Harrier एसयूवी का भारतीय बाज़ार में बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। ये एक प्रीमियम एसयूवी है जिसे अगले साल (2019) के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, इससे पहले कंपनी ने Tata Harrier का टीज़र वीडियो जारी किया है। इस टीज़र वीडियो में ये बताया गया है कि इस एसयूवी को किन तकनीकों पर तैयार किया गया है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि Tata Harrier को 2.2 मिलियन किलोमीटर चला कर टेस्ट किया गया है ताकि इसकी ड्यूरेबिलिटी को चेक किया जा सके। Tata Harrier के कॉन्सेप्ट मॉडल को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में पहली बार शोकेस किया गया था। बताया जा रहा है कि Tata Harrier एसयूवी को 20 जनवरी, 2019 को मुंबई मैराथन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Harrier कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे OMEGARC (Optimal Modular Efficient Global Advanced Architecture) पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म को टाटा मोटर्स और जगुआर लैंडरोवर ने मिलकर तैयार किया है। इस तकनीक की मदद से गाड़ी के ड्राइविंग डायनेमिक्स को बेहतर बनाया गया है।

Tata Harrier को कंपनी के सेकेंड-जेनेरेशन IMPACT डिजाइन 2.0 फिलॉसफी पर तैयार किया गया है। इस एसयूवी में 2.2-लीटर मल्टीजेट II डीज़ल इंजन लगाया जा सकता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक यूनिट का ऑप्शन दिया जाएगा।

टॅग्स :टाटा मोटर्सएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें