लाइव न्यूज़ :

टाटा की इन कारों पर मिल रही है भारी छूट, मिलते है एक से बढ़कर एक फीचर्स

By रजनीश | Updated: May 13, 2020 16:18 IST

कार पर मिलने वाली छूट इसके पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर मिल रही है। कंपनी की तरफ से दी जाने वाली इस छूट का लाभ टाटा के ऑनलाइन पोर्टल क्लिक टू ड्राइव (Click to Drive) या खुले हुए कुछ चुनिंदा डीलरशिप से उठा सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअल्ट्रॉज कार के पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन बीएस6 एमिशन पर आधारित हैं। कंपनी के दावे मुताबिक अल्ट्रॉज के पेट्रोल इंजन का माइलेज 19.05 किलोमीटर प्रति लीटर है और डीजल इंजन का 25.11 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

टाटा मोटर्स ने अपनी कार की रेंज पर बेहतरीन ऑफर प्रदान कर रही है। टाटा अपने जिन कारों पर छूट दे रही है उनकी शुरुआती शोरूम कीमत 4.6 लाख रुपये से शुरू है। 

टाटा अपनी जिन कारों पर डिस्काउंट दे रही है उनमें टियागो, टिगोर, नेक्सॉन और हैरियर हैं। इन कारों पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि टाटा की तरफ से जारी पोस्टर में टाटा अल्ट्रॉज पर भी छूट दिखाया गया है लेकिन उसी पोस्टर में नीचे यह भी लिखा गया है कि टाटा अल्ट्रॉज को छोड़कर बाकी सभी मॉडल पर छूट मिल रही  है।

कंपनी की तरफ से दी जाने वाली इस छूट का लाभ टाटा के ऑनलाइन पोर्टल क्लिक टू ड्राइव (Click to Drive) या खुले हुए कुछ चुनिंदा डीलरशिप से उठा सकते हैं। 

अल्ट्रॉज कार पर कंपनी भले ही ऑफर नहीं दे रही है लेकिन यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इस कार के दोनों इंजन बीएस6 एमिशन पर आधारित हैं।इसका पेट्रोल इंजन 1.2-लीटर है, जो 86hp की पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बात करें डीजल इंजन की तो इसमें 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बो-डीजल इंजन है, जो 90hp की पावर और 200Nm टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस हैं।

माइलेजकंपनी के दावे मुताबिक अल्ट्रॉज के पेट्रोल इंजन का माइलेज 19.05 किलोमीटर प्रति लीटर है और डीजल इंजन का 25.11 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

सेफ्टी फीचर्सटाटा अल्ट्रॉज के सभी मॉडल में ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स सभी वेरियंट में स्टैंडर्ड मिलते हैं।

टाटा अल्ट्रॉज की टक्कर भारतीय बाजार में मारुति बलेनो, ह्युंडई आई20, टोयोटा ग्लैंजा और होंडा जैज जैसी कारों से है।

टॅग्स :टाटाकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें