लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान सड़क और रेल दुर्घटनाओं में कमी, साल 2018 में हुई थी 1,51,400 लोगों की मौत

By रजनीश | Updated: May 1, 2020 10:56 IST

असम के स्वास्थ मंत्री डॉ हेमंत बिस्व सर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना के मामलों के साथ ही शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले स्ट्रोक और हर्ट अटैक के मरीजों की भी संख्या कम हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में सड़क दुर्घटनाओं में 1,51,400 से अधिक लोग मारे गए। डायरेक्टर परेश कुमार गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन जो कि 3 मई तक है इशके चलते 2018 की तुलना में इस साल सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों में कम से कम 15 परसेंट की कमी होगी।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इसके चलते बेवजह लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक है। इस दौरान सड़क दुर्घटना के मामलों बहुत कम हुए। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों को छोड़ दें तो सड़क यातायात से होने वाली दुर्घटनाओं और उससे होने वाली मौतों की संख्या कम हुई है।

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक सेंट्रल मुंबई जहां लगभग 1 करोड़ 20 लाख (12 मिलियन) लोग रहते हैं वहां साल 2019 के मार्च महीने की तुलना में मार्च 2020 में मृत्यु दर की संख्या में 21 परसेंट की गिरावट देखी गई है।

इस दौरान अधा दर्जन से अधिक ऐसी दुकानें जो अंतिम संस्करों और श्मशान से जुड़े व्यवसाय में लगी हैं उनके व्यापार में भी अप्रैल में मंदी की जानकारी मिली।

रॉयटर्स से बात करते हुए पबल्कि हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महामारी विज्ञान के प्रोफेसर गिरिधर बाबू ने कहा कि इस दौरान कोरोना वायरस के चलते होने वाली मौतों में वृद्धि को अनदेखा नहीं किया जा सकता। ऐसा करने के घातक परिणाम हो सकते हैं। हालांकि डॉक्टरों, अधिकारियों और श्मशान से जुड़े कर्मचारियों के मुताबिक रोड और रेल दुर्घटनाओं में कमी आई है।

असम के स्वास्थ मंत्री डॉ हेमंत बिस्व सर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना के मामलों के साथ ही शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले स्ट्रोक और हर्ट अटैक के मरीजों की भी संख्या कम हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में सड़क दुर्घटनाओं में 1,51,400 से अधिक लोग मारे गए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के डायरेक्टर परेश कुमार गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन जो कि 3 मई तक है इशके चलते 2018 की तुलना में इस साल सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों में कम से कम 15 परसेंट की कमी होगी।

ट्रेनों से भी कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिनमें अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में आमतौर पर हर दिन लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग रेल दुर्घटनाओं में मर जाते हैं। 

उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर श्मशान के प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि उनके पास हर दिन कम से कम दुर्घटना से जुड़े 10 शव आते थे। इनमें से कई हत्या के मामलों से जुड़े होते थे। लॉकडाउन के बाद उनके केवल प्राकृतिक मौते के मामले ही आ रहे हैं। यहां एक दिन 30 शवों का दाह संस्कार किया जाता था लेकिन 22 मार्च से अब तक केवल 43 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि पहली बात तो लॉकडाउन में अपराधी घरों में बंद हैं इसके अलावा मौतों की संख्या कम इसलिए भी हो सकती है क्योंकि इस समय डेथ को रिपोर्ट करने में भी कठिनाई है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतसड़क सुरक्षाः हर साल लाखों की मौत, भारत में ‘लेन ड्राइविंग’ पर अमल नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वीएलटीडी और आपातकालीन बटन अनिवार्य रूप से लगाए जाएं

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें