लाइव न्यूज़ :

Renault ने लॉन्च की 5 लाख में 7 सीटर कार 'ट्रिबर', बढ़ा दी मारुति सुजुकी, महिंद्रा की चिंता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 13:22 IST

रेनॉ की 7 सीटर कार ट्रिबर के लॉन्च होने कुछ दिन पहले ही मारुति सुजुकी ने XL-6 कार लॉन्च किया है। मारुति की इस 6 सीटर कार में भले ही 7 लोगों के बैठने की जगह नहीं है लेकिन एमपीवी कैटेगरी में मजबूती से जगह बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरेनॉ ट्रिबर में 1.0 लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। रेनॉ ट्रिबर को सिर्फ पेट्रोल मॉडल के साथ ही लॉन्च किया गया है।

कार निर्माता कंपनी रेनॉ (Renault) ने अपनी 7 सीटर एमपीवी (मल्टी पर्पज व्हीकल) ट्रिबर (Triber) को आज भारत में लॉन्च कर दिया। कार को सबसे खास इसकी कीमत बनाती है। कंपनी ने इस 4.95 लाख रुपये में लॉन्च किया है।

रेनॉ ट्रिबर को सिर्फ पेट्रोल मॉडल के साथ ही लॉन्च किया गया है। दूसरी खासियत कार की सीट हैं। इसकी सीट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जरूरत के हिसाब से इन्हें फोल्ड किया जा सकता है। जगह की ज्यादा जरूरत महसूस होने पर इन्हें निकाला भी जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी सीट्स को 100 से ज्यादा तरीके से अडजस्ट किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने सीट्स के चार मोड बताए हैं। जिन्हें वीडियो में देखा जा सकता है।

SUV जैसी दिखने वाली रेनॉ की ट्रिबर 4 वैरियंट के साथ ही 5 रंगों में उपलब्ध है। इस कार के फ्रंट और रियर हिस्से में फॉक्स स्किड प्लेट्स दी गई हैं जो इसे एसयूवी जैसा लुक देती हैं। कार के सभी वैरियंट की कीमत RXE (4.95 लाख), RXL (5.49 लाख), RXT (5.99 लाख), और RXZ (6.49 लाख) है।

कार के भीतर हिस्से में ड्युअल टोन डैशबोर्ड, 3 स्पोक स्टीयरिंग वील और 3.5 इंज स्क्रीन वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। 8 इंच का इनफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। तीसरी रो के पैसेंजर के लिए भी एसी वेंट्स दिया गया है।   यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी ने लॉन्च की 6 सीटर प्रीमियम कार XL6, कम कीमत मे लें इनोवा का मजा

सेफ्टी फीचर्स पर गौर करें तो ड्युअल एयरबैग्स, ईबीडी-एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट जैसे अधिकतर सुविधाएं दी गई हैं। कार के टॉप वैरियंट में चार एयरबैग्स दिये गए हैं।

रेनॉ ट्रिबर में 1.0 लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन कार को 72 पीएस की पॉवर और 96 एनएम तक का टॉर्क जेनरेट करने में मदद करता है। कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

टॅग्स :रीनॉल्टकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें