लाइव न्यूज़ :

रेनॉ ने लॉन्च किया क्विड का फेसलिफ्ट वर्जन, जानें 2 पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आने वाली इस कार की कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 16:56 IST

Renault Kwid Facelift Version: जहां कार निर्माता कंपनियां BS-4 एमिशन नॉर्म्स पर आधारित कारों के स्टॉक को जल्द से जल्द खत्म करने के लिये काफी ऑफर दे रही हैं वहीं रेनॉ ने BS-6 की जगह BS-4 एमिशन वाली कार ही लॉन्च किया।

Open in App
ठळक मुद्देकार 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है।कार में दिये गये दोनों ही इंजन BS-4 एमिशन पर आधारित हैं।

कार निर्माता कंपनी रेनॉ (Renault) ने छोटी कार क्विड (Kwid) का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू होती है। बताई गयी कीमत एक्स शोरूम प्राइज है। कार 5 वेरियंट के साथ लॉन्च की गयी है। इसमें Standard, RxE, RxL, RxT (O) और Climber शामिल हैं।

क्विड की ये कार क्विड 2 पेट्रोल इंजन 0.8 लीटर और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। ठीक उसी तरह जैसे मारुति की बलेनो 1 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इस कार को बुक करने के लिये मात्र 5 हजार रुपये खर्च करना होगा।

इस नई क्विड कार को स्पोर्टी लुक दिया गया है औऱ इसके रियर लुक में बदलाव किया गया है। कार के डैशबोर्ड की डिजाइन हल्का बदलाव किया गया है। नयी कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार के स्टीयरिंग वील में भी बदलाव किया गया है। 

खास बात यह कि मिड रेंज वाली इस कार में पार्किंग सेंसर्स भी दिया गया है। इसके अलावा बाकी सेफ्टी फीचर्स में एयरबैग की बात करें तो वह ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिये दिया गया है इसके अलावा सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ईबीडी विद एबीएस दिया गया है। 

कार 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है इसके साथ ही 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स भी दिया गया है। कार में दिये गये दोनों ही इंजन BS-4 एमिशन पर आधारित हैं।

टॅग्स :रीनॉल्टरेनो क्विडकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें