लाइव न्यूज़ :

बजट रेंज की कार रेनॉ क्विड का नया मॉडल लॉन्च, कम दाम में भी मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

By रजनीश | Updated: July 7, 2020 07:58 IST

रेनॉ क्विड बजट रेंज में आने वाली बेहतरीन कारों में से एक है। इस कार की टक्कर मारुति की ऑल्टो, एस-प्रेसो, डटसन रेडी-गो से है।

Open in App
ठळक मुद्देरेनॉ क्विड कार दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसके दोनों ही इंजन पेट्रोल ईंधन के साथ आते हैं। एक इंजन 1.0 लीटर पेट्रोल है और दूसरा 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन है।

बजट रेंज में आने वाली रेनॉ क्विड कार ने भारतीय बाजार में 3.5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार लिया है। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने इस कार का 1-लीटर इंजन के साथ नया RXL वेरियंट लॉन्च किया है। यह 1-लीटर इंजन वाली क्विड का सबसे सस्ता वेरियंट है। 

इस नए वेरियंट के साथ मैन्युअल और एएमटी, दोनों गियरबॉक्स के विकल्प दिए गए हैं। रेनॉ क्विड के नए वेरियंट के मैन्युअल मॉडल की कीमत 4.16 लाख रुपये और एएमटी की कीमत 4.88 लाख रुपये है। 

इस कार में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 67bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है। 

अभी तक यह इंजन सिर्फ क्विड के टॉप वेरियंट्स RXT और CLIMBER में मिलता था। क्विड दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसके दोनों ही इंजन पेट्रोल ईंधन के साथ आते हैं। 

एक इंजन 1.0 लीटर पेट्रोल है और दूसरा 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन है। 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन 53bhp की पावर और 72Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है।

RXL वैरियंट के फीचर्स1.0-लीटर इंजन वाले नए RXL वेरियंट में सिंगल-डिन ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम, स्प्लिट हेडलैम्प, एलईडी टेललैम्प एलिमेंट, रूफ स्पॉइलर, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग और इंटरनली अजस्टेबल मिरर्स जैसे फीचर दिए गए हैं।

सेफ्टीसेफ्टी के लिए कार में ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे अधिकतर जरूरी और स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। मिनी एसयूवी लुक में आने वाली यह कार 6 कलर ऑप्शन के साथ आती है।

ऑफरकई अन्य कार कंपनियों की तरह ही रेनॉ भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर पेश कर रही है। इसमें महिंद्रा की तरह 'बाय नाऊ पे लेटर', (अभी खरीदें और बाद में ईएमआई दें) स्कीम दी जा रही है। 

इस स्कीम के तहत आप रेनॉ की कार खरीदेंगे, तो उसकी ईएमआई 3 महीने बाद शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी कैश डिस्काउंट, ऐक्सचेंज बोनस और 8.25 पर्सेंट के कम रेट पर लोन जैसे ऑफर भी दे रही है।

टॅग्स :रेनो क्विडकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें