लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चलाई एमजी की ये इलेक्ट्रिक कार, बताया ईंधन पर कम होगी निर्भरता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 14:09 IST

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा, “फेम-II और बीएस-6 मानकों के जरिये भारत सरकार प्रयास कर रही है कि देश में स्वच्छ प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देएमजी मोटर इंडिया ने बताया कि वह देश में पांच चरणों वाली चार्जिंग पारिस्थितिकी तैयार कर रही है। सुपर-फास्ट डीसी चार्जर से ‘जेडएस ईवी’ की बैटरी 50 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज होगी। 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन अवागमन का भविष्य हैं और जीवाश्म ईंधनों पर भारत की निर्भरता कम करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। गडकरी ने वाहन निर्माता कंपनी एमजी मोटर इंडिया की देश में असेंबल पहले इलेक्ट्रिक वाहन ‘एमजी जेडएस ईवी’ को पेश किया। उन्होंने इस वाहन को चलाने का भी अनुभव लिया। 

कंपनी के बयान के अनुसार, गडकरी ने इस मौके पर कहा, ‘‘भारत एक ऐसे नये युग के मुहाने पर खड़ा है, जो टिकाउपन से आगे बढ़ेगा। इलेक्ट्रिक वाहन आवागमन के भविष्य हैं और यह बढ़ते प्रदूषण के संकट को रोकने के साथ ही जीवाश्म ईंधनों पर देश की निर्भरता कम करेंगे। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि एमजी मोटर इंडिया जैसी निजी कंपनियां देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के सरकार के कदमों को आगे बढ़ा रही हैं।’’ 

एमजी मोटर इंडिया ने बताया कि वह देश में पांच चरणों वाली चार्जिंग पारिस्थितिकी तैयार कर रही है। कंपनी अपने शोरूम में डीसी सुपर-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क बनाने के साथ ही अपने डीलरशिप पर रोड साइड असिस्टेंस यात्रा के दौरान कुछ समय रुककर वाहन चार्ज करने की सुविधा भी तैयार कर रही है। सुपर-फास्ट डीसी चार्जर से ‘जेडएस ईवी’ की बैटरी 50 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज होगी। 

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा, “फेम-II और बीएस-6 मानकों के जरिये भारत सरकार प्रयास कर रही है कि देश में स्वच्छ प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया जाए। हम एक छोर से दूसरे छोर तक की पारिस्थितिकी के विकास में सरकार के निरंतर समर्थन के लिए आभारी हैं। हम बाजार में अग्रणी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के साथ मिलकर यह पारिस्थितिकी तैयार कर रहे हैं।’’

टॅग्स :एमजी मोटरइलेक्ट्रिक कार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

कारोबारजीएसटी दर बदलावः वाहनों कीमतों में 48.50 हजार से लेकर 4.48 लाख रुपये की कटौती, किआ, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, टीवीएस की घोषणा

टेकमेनियाहर तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को है अभी प्रोत्साहन की जरूरत 

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें