लाइव न्यूज़ :

दोपहिया वाहनों के लिए 2,500 सर्विस सेंटर खोलने की एमएफसी सर्विसेज की योजना

By भाषा | Updated: December 22, 2018 18:52 IST

ये वर्कशॉप फ्रैंचाइजी मॉडल पर खोले जायेंगे जिनमें सभी ऑटोमोबाइल कम्पनियों के दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग की जायेगी।

Open in App

दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग के क्षेत्र में कदम रखने वाली कंपनी महिंद्रा फर्स्ट चॉइस सर्विसेज (एमएफसी सर्विसेज) की योजना अगले दो साल के दौरान देश भर में अपने वर्कशॉप की तादाद बढ़ाकर 2,500 करने की है।

एमएफसी सर्विसेज के प्रमुख (फ्रैंचाइजी कारोबार परिचालन) आलोक कपूर ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया, "हम अगले दो साल में अपने वर्कशॉप की तादाद बढ़ाकर 2,500 तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं। ये वर्कशॉप फ्रैंचाइजी मॉडल पर खोले जायेंगे जिनमें सभी ऑटोमोबाइल कम्पनियों के दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग की जायेगी।" 

उन्होंने बताया कि एमएफसी सर्विसेज ने दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग के लिये वर्कशॉप खोलने के सिलसिले की शुरूआत अक्टूबर में पटना से की थी। अब तक कम्पनी बिहार के साथ महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में कुल 16 वर्कशॉप खोल चुकी है।

कपूर ने बताया कि देश में दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग का सालाना बाजार करीब 45,000 करोड़ रुपये का है। इसमें संगठित क्षेत्र की भागीदारी अभी महज 30 प्रतिशत है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें