लाइव न्यूज़ :

Maruti ने नियुक्त किया केनिची आयुकावा को फिर से 3 साल के लिए प्रबंध निदेशक और सीईओ

By भाषा | Updated: March 28, 2019 15:58 IST

शेयर बाजार को अलग से दी गई सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) द्वारा वर्ष 2022 से शुरू होने वाली अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा के उत्पादन को मंजूरी दी है।

Open in App

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने केनिची आयुकावा को बुधवार को एक अप्रैल 2019 से तीन साल की अवधि के लिए फिर से प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त कर दिया। एमएसआई ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि बुधवार को हुई कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में पारिश्रमिक सहित मौजूदा नियम और शर्तों पर आयुकावा को फिर से नियुक्त किया गया है।

यह मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी के रूप में आयुकावा का तीसरा तीन साल का कार्यकाल होगा। उन्होंने मार्च 2013 में पहली बार ये पदभार संभाला था।

शेयर बाजार को अलग से दी गई सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) द्वारा वर्ष 2022 से शुरू होने वाली अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा के उत्पादन को मंजूरी दी है।

कंपनी ने कहा कि टीकेएम के मौजूदा संयंत्र में वर्ष 2022 से विटारा ब्रेज़ा के उत्पादन की अनुमति देने का निर्णय कंपनी की एक नई विनिर्माण सुविधा में निवेश करने की स्थिति से बचाएगा।

मारुति सुजुकी ने कहा कि इस मॉडल (विटारा ब्रेज़ा) के तमाम वर्जनों को कंपनी के और टीकेएम के बिक्री नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाएगा।

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें