लाइव न्यूज़ :

Maruti Suzuki Ciaz फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू, नज़र आई नई तस्वीरें

By सुवासित दत्त | Updated: July 27, 2018 10:37 IST

कार का मुकाबला Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Vento, Toyota Yaris और Skoda Rapid जैसी कारों से होगा।

Open in App

Maruti Suzuki Ciaz का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। Maruti Suzuki Ciaz फेसलिफ्ट को 11,000 रुपये से लेकर 21,000 रुपये तक में बुक किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने कार की बुकिंग की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन कंपनी की डीलरशिप ने कार की बुकिंग अपने लेवल पर शुरू कर दी है। Maruti Suzuki Ciaz फेसलिफ्ट को अगस्त के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।

Maruti Suzuki Ciaz फेसलिफ्ट के ताज़ा स्पाई तस्वीर एक बार फिर इंटरनेट पर लीक हुई है। इससे कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में काफी जानकारी सामने आई है। कार के डिजाइन को रिफ्रेश किया गया है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट लगाई गई है। कार के फ्रंट बंपर और एयर डैम में भी बदलाव किया गया है। कार के टॉप-एंड वेरिएंट में क्रोम डोर हैंडल और डायमंड कट एलॉय व्हील लगाया जाएगा।

Top 5 CNG Cars: जानें कीमत, माइलेज और इसकी खासियत

इंटीरियर की बात करें तो इसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-इंफो डिस्प्ले, फॉक्स वुड ट्रिम, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। वहीं कार के टॉप-एंड वेरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो हेडलाइट जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। Maruti Suzuki Ciaz फेसलिफ्ट में नया पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा। कार में नया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा होगा जो पिछले 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन को रिप्लेस करेगा। ये इंजन 104hp का पावर देगा। इसी इंजन का इस्तेमाल जल्द लॉन्च होने वाली नई Maruti Suzuki Ertiga में भी किया जाएगा। कार के डीज़ल इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Maruti Suzuki Ciaz फेसलिफ्ट के पेट्रोल इंजन को भी SHVS माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा। कार का मुकाबला Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Vento, Toyota Yaris और Skoda Rapid जैसी कारों से होगा।

फोटो क्रेडिट: Autoportal

टॅग्स :मारुति सुजुकीमारुति सुजुकी सियाज़कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें