लाइव न्यूज़ :

BS-6 में अपग्रेड करने में मारुति और हीरो रही सबसे आगे, ये कार और बाइक्स हैं दौड़ने को तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 17:07 IST

BS-6 इमिशन नॉर्म्स लागू होने की तारीख करीब आने के साथ ही कंपनियां अपने BS-4 स्टॉक्स को क्लीयर करने के लिए भारी डिस्काउंट भी दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति सुजुकी ने स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर और ब्रेजा जैसी कारों का BS-6 डीजल वेरियंट नहीं लॉन्च करने का फैसला लिया है।जिन कारों के पेट्रोल इंजन में BS-6 अपग्रेडेशन बाकी है, उनमें सेलेरियो मिनी, इको MPV और सेडान कैटेगरी की सियाज  शामिल है। 

साल 2020 में 1 अप्रैल से देशभर में BS-6 एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाएगा। इस नियम के मुताबिक देशभर में 1 अप्रैल से सिर्फ BS-6 एमिशन नॉर्म्स वाले वाहन ही बेचे जा सकेंगे। इस नियम को देखते हुये वाहन निर्माता कंपनियां BS-6 इंजन की तरफ शिफ्ट हो रही हैं। इस मामले में कुछ कंपनियां थोड़ा तेज गति से कदम बढ़ा रही हैं कुछ थोड़ा धीमे। BS-6 में सबसे तेजी से शिफ्ट होने वाली कंपनियों में मारुति और हीरो मोटोकॉर्प हैं।

मारुति सुजुकी ने अपने 8 टॉप सेलिंग मॉडल्स को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर चुकी है जब BS-6 एमिशन को लागू होने में अभी लगभग 4 महीने का समय शेष है। इनमें ऑल्टो, स्विफ्ट और डिजायर शामिल हैं। BS6 इंजन के साथ आने वाले मारुति के मॉडल्स में बलेनो, S-Presso, वैगनॉर हैचबैक, अर्टिगा और XL6 MPV भी शामिल हैं।

बात करें हीरो मोटोकॉर्प की तो इस कंपनी ने भी अपने मोटरसाइकल और स्कूटर के कई मॉडल्स को BS6 एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक अपग्रेड कर चुकी है। 

BS-6 इमिशन नॉर्म्स लागू होने की तारीख करीब आने के साथ ही कंपनियां अपने BS-4 स्टॉक्स को क्लीयर करने के लिए भारी डिस्काउंट भी दे रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प के लिए BS-6 एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक बाइक्स लाना एक बड़ी प्रक्रिया है, क्योंकि हीरो के प्रॉडक्ट रेंज में करीब 200 वेरियंट्स हैं। 

सूत्रों के मुताबिक स्पेंलडर, पैशन, HF डीलक्स मोटरसाइकल्स के कई वेरियंट्स और प्लेजर, Maestro Edge स्कूटर्स BS-6 नॉर्म्स के हिसाब से आने की प्रक्रिया में हैं। साथ ही खबर यह भी है कि हीरो ने स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स का BS-4 वर्जन का उत्पादन भी बंद कर दिया है।

वहीं मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर और ब्रेजा जैसी कारों का BS-6 डीजल वेरियंट नहीं लॉन्च करने का फैसला लिया है। कंपनी ने अभी तक S-Cross और सियाज जैसी बड़ी गाड़ियों के डीजल वेरियंट्स के अपग्रेडेशन पर फैसला नहीं लिया है। जिन कारों के पेट्रोल इंजन में BS-6 अपग्रेडेशन बाकी है, उनमें सेलेरियो मिनी, इको MPV और सेडान कैटेगरी की सियाज  शामिल है। 

टॅग्स :मारुति सुजुकीहीरो मोटोकॉर्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतGST घटते ही सस्ती हुई ये 5 मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन सबसे आगे...

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

कारोबारकौन हैं हर्षवर्धन चितले?, हीरो मोटोकॉर्प ने सीईओ बनाया

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें