लाइव न्यूज़ :

ये हैं 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा कारें, जानें इनकी खासियत

By सुवासित दत्त | Published: July 07, 2018 3:47 PM

आज भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है।

Open in App

भारतीय क्रिकेट को बलुंदी पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'कैप्टन कूल' पिछल एक दशक से भी ज्यादा समय से भारतीय क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं। क्रिकेट के अलावा धोनी को बाइक्स और कारों का भी शौक है। धोनी के गैराज में कई महंगी बाइक्स और कारें खड़ी हैं। आज हम आपको बताते हैं कि धोनी की पसंदीदा कारें कौन कौन सी हैं।

1. Mahindra Scorpio

धोनी की कारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम है Mahindra Scorpio का। जब धोनी बड़े खिलाड़ी के तौर पर नहीं ऊभरे थे तब से वो Mahindra Scorpio के फैन हैं। धोनी के पास आज भी ये एसयूवी है। इसके अलावा धोनी के पास Mahindra Scorpio का एक कस्टमाइज वर्जन भी है जिसे उन्होंने अपने पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कराया है। Mahindra Scoprio में 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन लगा है जो 120 बीएचपी का पावर और 290Nm का टॉर्क देता है।

2. Audi Q7

देश के ज्यादातर सेलिब्रिटी Audi की कारों को पसंद करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी उनमें से एक हैं। धोनी के पास ब्लैक कलर की Audi Q7 है। ये Audi Q7 का पिछला जेनेरेशन है। Audi Q7 की कीमत करीब 80 लाख रुपये के आसपास है।

3. Ferrari 599 GTO

Ferrari की कार खरीदना किसी भी इंसान का सपना होता है। धोनी ने अपने इस सपने को पूरा किया है। धोनी Ferrari 599 GTB के भी मालिक हैं। इस कार में 6.0-लीटर का इंजन लगा है जो 665PS का जबरदस्त पावर और 620Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस शानदार कार की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये के आसपास है।

4. Hummer H2

कभी अमेरिकन आर्मी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली Hummer के भी काफी लोग शौकीन हैं। धोनी भी इस एसयूवी के शौक से अछूते नहीं रहे। हालांकि, अब भारत में Hummer H2 की बिक्री नहीं होती लेकिन, ये एसयूवी अभी भी धोनी के पास है। रांची में धोनी को कई बार Hummer H2 को ड्राइव करते देखा जा सकता है। Hummer H2 की कीमत 3 करोड़ रुपये के आसपास है।

5 Land Rover Freelander 2

Land Rover Freelander 2 को भी धोनी काफी पसंद करते हैं। Land Rover Freelander 2 में 2179 सीसी का इंजन लगा है जो 187.74 बीएचपी का पावर और 420Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। Land Rover Freelander 2 की कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये के बीच है।

टॅग्स :महेंद्र सिंह धोनीहैप्पी बर्थडेकारलग्ज़री कारमहिंद्राफेरारीऑडीलैंड रोवर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनई कारों को लेकर जल्द होगा इंतजार खत्म, अंतरिम बजट 2024 के बाद फरवरी में ये होगी लॉन्च

कारोबारहुंडई ने लॉन्च किया क्रेटा का नया वर्जन 'फेसलिफ्ट', कंपनी ने शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये रखी

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Salman Khan: 58 बरस के हुए सलमान, अपने जन्मदिन पर आज फैंस के लिए कर सकते हैं कुछ बड़ा ऐलान

कारोबारमारुति सुजुकी जनवरी 2024 से बढ़ाएगी कारों की कीमतें, कंपनी ने किया ऐलान

कारोबारAudi Cars 2024: रहे तैयार, 35 दिन में लगेगा झटका!, एक जनवरी 2024 से ऑडी इंडिया की कीमत में बढ़ोतरी, जानें पूरा मामला

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें