लाइव न्यूज़ :

टेस्टिंग के दौरान दिखी किया सॉनेट की तस्वीरें आईं सामने, मारुति, महिंद्रा, हुंडई और टाटा की इन कारों को मिलेगी कड़ी टक्कर

By रजनीश | Updated: July 27, 2020 16:04 IST

कार निर्माता कंपनी किया भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टॉस और एमपीवी कार कार्निवाल की सफलता के बाद अब अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देनई लीक तस्वीरों में बोनट को छोड़कर कार का फ्रंट साफ दिख रहा है। फ्रंट में किआ की सिग्नेचर 'टाइगर नोज' ग्रिल साफ दिख रही है।किया सॉनेट एसयूवी हुंडई वेन्यू के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। वहीं इसके डिजाइन के कुछ हिस्से सेल्टॉस से लिए जाएंगे।

कार निर्माता कंपनी किया मोटर्स अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट को बढ़ाते हुए 7 अगस्त को नई कार किया सॉनेट (Sonet) पेश करेगी। हाल ही में किया ने इस कार का स्केच भी जारी किया था। इस कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। एक बार फिर इसकी टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। 

नई तस्वीरों में किया की इस नई एसयूवी का फ्रंट और रियर लुक साफ दिख रहा है। इसी के साथ किया सॉनेट भारतीय बाजार में किया कंपनी की तीसरी कार होगी।

नई लीक तस्वीरों में बोनट को छोड़कर कार का फ्रंट साफ दिख रहा है। फ्रंट में किआ की सिग्नेचर 'टाइगर नोज' ग्रिल साफ दिख रही है। टेस्टिंग मॉडल में फॉग लैम्प, रूफ रेल्स, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और सनरूफ नहीं दिख रहे हैं।

ऐसे में अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि टेस्टिंग में इस्तेमाल की जाने वाली कार लोअर वैरिएंट है। कार में पीछे की तरफ स्पोर्टी बंपर और एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं।

किया सॉनेट एसयूवी हुंडई वेन्यू के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। वहीं इसके डिजाइन के कुछ हिस्से सेल्टॉस से लिए जाएंगे। किआ सॉनेट का इंजन भी हुंडई वेन्यू वाला ही होगा। 

इनमें 1.2-लीटर नेचुरली-ऐस्परेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं। इसमें 6-स्पीड मैन्युअल, 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक और क्लच-लेस IMT गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे।

किआ सॉनेट की टक्कर बाजार में पहले से मौजूद मारुति ब्रेजा, हुंडई की वेन्यू, महिंद्रा की एक्सयूवी 300, टाटा नेक्सॉन जैसी कारों से होगी। हालांकि कि किया सेल्टॉस को लोगों ने काफी पसंद किया।लीक इमेज क्रेडिट: zigwheels.com

टॅग्स :किया मोटर्स कारपोरेशनएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें