लाइव न्यूज़ :

नई कार खरीदते समय कीमत से ज्यादा अब इस बात पर ध्यान देते हैं भारतीय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2019 09:21 IST

एक और आंकड़े की बात करें तो 75,000 रुपये महीने से ज्यादा कमाने वाले लोग साल 2019 में कुल कार खरीददारों का 33 परसेंट रहे। जबकि साल 2018 में कुल कार खरीदने वालों में से 75 हजार रुपये से ज्यादा कमाने वाले सिर्फ 18 प्रतिशत ही थे।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कीमत के आधार पर वाहन खरीदने वालों की संख्या में कमी आई है।वाहन लोन के चलते अब लोग कीमत पर पहले जितना ध्यान नहीं देते और पहले की तुलना में अब ईएमआई भी जल्दी चुका देते हैं।

अलग-अलग देश और वहां की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से लोगों की जरूरतें भी भिन्न होती हैं। ऐसी ही स्थिति कारों के मामले मे है। जिन देशों में मौसम साफ और कम धूप वाला रहता है वहां सनरूफ वाली कारें या फिर खुली कार पसंद की जाती हैं। वहीं कई देश ऐसे भी जहां कार सिर्फ खरीदी ही इसलिये जाती है कि तपती गर्मी में राहत भरे सफर के लिये एसी का इस्तेमाल किया जा सके, धूल से बचने के लिये कार की विंडो को पूरी तरह से बंद किया जा सके। एक स्टडी के जरिये ये सामने आया है कि भारत में लोग किस तरह की कार पसंद करने के मामले में किस बात को प्राथमिकता देते हैं-

जेडी पावर द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक सेल्स को लेकर संतुष्टि के मामले में ह्युंडई सबसे आगे है इसके बाद महिंद्रा और फिर तीसरे नंबर पर है टोयोटा। जेडी पावर 2019 इंडिया सेल्स सैटिसफैक्शन इंडेक्स के मुताबिक खरीददारों का झुकाव वाहन के स्टाइल और टेक्नॉलजी पर ज्यादा होता है। 

जेडीपावर के डायरेक्टर और कंट्री हेड कौस्तुभ रॉय का कहना है कि पहले की तुलना में आज कार खरीदने वाले ग्राहक ज्यादा समझदार हो गए हैं। अब भारतीय खरीददारों का ध्यान कार की कीमत की तुलना में कार के लुक और इंटीरियर-एक्सटीरियर क्वालिटी पर ज्यादा हो गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कीमत के आधार पर वाहन खरीदने वालों की संख्या में कमी आई है। आसानी से उपलब्ध वाहन लोन के चलते अब लोग कीमत पर पहले जितना ध्यान नहीं देते और पहले की तुलना में अब ईएमआई भी जल्दी चुका देते हैं।

एक और आंकड़े की बात करें तो 75,000 रुपये महीने से ज्यादा कमाने वाले लोग साल 2019 में कुल कार खरीददारों का 33 परसेंट रहे। जबकि साल 2018 में कुल कार खरीदने वालों में से 75 हजार रुपये से ज्यादा कमाने वाले सिर्फ 18 प्रतिशत ही थे।

टॅग्स :कार खरीदने की टिप्सकारहुंडईमहिंद्राटोयोटा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें