लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प के CEO ने कहा- भारत के वाहन क्षेत्र के पास वैश्विक केंद्र बनने का मौका, इसे गंवाना नहीं चाहिए

By भाषा | Updated: September 5, 2020 15:30 IST

हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ पवन मुंजाल ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान में वाहन उद्योग बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के पास वाहन और कलपुर्जा क्षेत्रों के लिए वैश्विक केंद्र बनने का अवसर: पवन मुंजालभारत के लिए सबसे बड़ा लाभ उसकी युवा आबादी, पीएम मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान में निभा सकते हैं जिम्मेदारी: मुंजाल

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पवन मुंजाल का मानना है कि कोविड-19 महामारी के बीच भारत के वाहन और कलपुर्जा क्षेत्रों के लिए वैश्विक केंद्र बनने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों को इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए।

मुंजाल ने शनिवर को भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान में वाहन उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में वाहन क्षेत्र अन्य उद्योगों की अगुवाई कर सकता है।

मुंजाल ने कहा, ‘इस महामारी के दौरान एक चमकता पहलू प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत के लिए आह्वान है। मेरा मानना है कि आगे चलकर हमारा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत अभियान में वृद्धि का इंजन बन सकता है। वाहन क्षेत्र नवोन्मेषण, इंजीनियरिंग और शोध एवं विकास जैसे क्षेत्रों में संपर्क, संयोजन के जरिये इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।’ 

उन्होंने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ा लाभ उसकी युवा आबादी है। इसके जरिये भारत स्पष्ट तौर पर इस मामले में अन्य देशों से आगे नजर आता है। ‘मैं जानता हूं कि आत्मनिर्भर भारत के जरिये हमारे उद्योग के पास निकट भविष्य में वैश्विक केंद्र बनने का अवसर है।’ 

मुंजाल ने कहा कि सामूहिक रूप से हमारा दृष्टिकोण सिर्फ अपने क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनने का नहीं होना चाहिए, हमें अन्य उद्योगों की अगुवाई भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी से कहूंगा कि हमें इस संकट में अवसर को गंवाना नहीं चाहिए। संपर्क, बातचीत और संयोजन के जरिये हम न केवल एक-दूसरे का सहयोग कर सकते हैं, बल्कि देश को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में भी मदद कर सकते हैं।’

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें