लाइव न्यूज़ :

कार खरीदने वालों के लिए शानदार ऑफर, नौकरी चली गई तो ये कार कंपनी भरेगी ग्राहकों का पैसा!

By रजनीश | Updated: May 11, 2020 13:37 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन की तारीख फिलहाल 17 मई तक है लेकिन उससे पहले काफी छूट दे दी गई है। वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपने प्लांटों में काम शुरू कर दिया है और कारों के शोरूम्स भी खुलने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देह्युंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने अपने सेलेक्टेड मॉडल्स वाली कार खरीदने वाले ग्राहकों को EMI इंश्योरेंस देने का वादा किया है।कंपनी ने अपनी तरफ से जारी बयान में कहा, 'यह ऑफर हुंडई के नए ग्राहकों के लिए है जिन्हें तीन महीने ईएमआई इंश्योरेंस दिया जाएगा। 

कोरोना संकट के दौर में पूरी तरह से ठप्प हो चुकी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अब धीरे-धीरे उत्पादन औऱ बिक्री का काम शुरू हो गया है। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर पेश कर रही हैं। कार निर्मता कंपनी ह्युंडई ने भी ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है.. 

ह्युंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने अपने सेलेक्टेड मॉडल्स वाली कार खरीदने वाले ग्राहकों को EMI इंश्योरेंस देने का वादा किया है। इस स्कीम को 'ह्युंडई ईएमआई एश्योरेंस' नाम दिया गया है। 

कंपनी की इस स्कीम में ग्राहकों ये फायदा दिया जा रहा है कि यदि ग्राहक की नौकरी चली जाती है तो कार कंपनी तीन महीने तक ईएमआई भरेगी। हुंडई के मुताबिक इस इस योजना का लाभ मई महीने में कार खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा। 

कंपनी ने अपनी तरफ से जारी बयान में कहा, 'यह ऑफर हुंडई के नए ग्राहकों के लिए है जिन्हें तीन महीने ईएमआई इंश्योरेंस दिया जाएगा। 

जरूरी शर्तकंपनी की तरफ से दी जाने वाली ईएमआई पर शर्त यह है कि कार खरीदने की तारीख से लेकर एक साल तक की अवधि में ही ग्राहकों को यह सुविधा दी जाएगी। लेकिन ईएमआई शुरू होने के शुरुआती तीने महीने में ही यदि नौकरी जाती है तो तब यह छूट लागू नहीं होगी। 

कंपनी ऐसे अनिश्चित समय में कार खरीदने को आसान बनाने के लिए अपनी तरह का पहला ईएमआई एश्योरेंस स्कीम लेकर आई है।

देशभर में लॉकडाउन के चलते अप्रैल महीने में वाहनों की बिक्री पूरी तरह बंद रही। कई कंपनियों ने तो जानकारी दी कि अप्रैल महीने में वो एक भी कार नहीं बेच पाईं। फैक्ट्रियों के साथ-साथ शोरूम भी बंद रहे। कई कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने और कोरोना से लोगों के बचाव हेतु कारों की ऑनलाइन बिक्री कर रही हैं।

टॅग्स :हुंडईकारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें