लाइव न्यूज़ :

हुंडई ने लॉन्च किया पूरी तरह बैटरी से चलने वाली एसयूवी कोना, इतनी है कीमत

By भाषा | Updated: July 9, 2019 18:03 IST

Open in App

दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंदै ने भारत में पूरी तरह बैटरी चालित एसयूवी कोना मंगलवार को भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी कीमत 25.3 लाख रुपये रखी गयी है। हुंदै इस एसयूवी सामान्य ग्राहकों के लिए एक ई-वाहन पेश करने की योजना बना रही है।

हुंदै की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एस. एस. किम ने 'पीटीआई-भाषा' से साक्षात्कार में कहा, '' हमने बजट में ई-वाहनों की खरीद पर कर प्रोत्साहन के रूप में कुछ सकारात्मक चीजें देखी हैं लेकिन हमारा मानना है कि देश में बैटरी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार और चीजें कर सकती है।''

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ई-वाहन काफी महंगे हैं और सामान्य ग्राहकों के लिए उन्हें किफायती बनाये जाने की जरूरत है। कोना ई-वाहन के बारे में उन्होंने कहा, ''यह भारतीय ई-वाहन बाजार के लिए काफी परिवर्तनकारी साबित होगा। हम दूरी को लेकर लोगों की झिझक को दूर कर रहे हैं क्योंकि ई-वाहन के संदर्भ में उनकी चिंता रहती है कि एक चार्ज के बाद वाहन कितनी दूर तक जाएगा।''

हुंदै का दावा है कि कोना कार एक बार चार्ज करने पर सामान्य स्थिति में 452 किलोमीटर की दूरी तय कर लेगी। इसे पूरी तरह चार्ज करने में छह घंटे का समय लगेगा। इसके अलावा यह एसयूवी छह एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग प्रणाली, टायर दबाव निगरानी व्यवस्था एवं रीयर कैमरे के साथ आती है। कोना ई-वाहन को एचएमआईएल के चेन्नई संयंत्र में असेंबल किया जाएगा।

हालांकि, इसके अधिकतर कल-पुर्जे का अभी आयात किया जाएगा। एचएमआईएल ने कहा कि चार्जिंग से जुड़ी सीमाओं एवं मांग से जुड़ी आशंकाओं के चलते कोना को भारत के 11 शहरों में ही पेश किया जाएगा।

टॅग्स :ह्युंडई कोनाहुंडईइलेक्ट्रिक कारकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें