लाइव न्यूज़ :

आ रही है 200 सीसी इंजन वाली होंडा की दमदार बाइक, जानें फीचर्स

By रजनीश | Updated: August 21, 2020 18:35 IST

होंडा की नई 200सीसी नई मोटरसाइकल में LED हेडलैंप्स, बड़ा फ्यूल टैंक, क्लिप-ऑन हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और LED टेल-लैंप हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहोंडा ने भारत में पहले ही CBF190 बाइक को पेटेंट कर लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी की नई मोटरसाइकल CBF190 पर बेस्ड हो सकती है।

बाइक निर्माता कंपनी होंडा भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार मोटरसाइकल लाने जा रही है। होंडा की यह दमदार बाइक 27 अगस्त 2020 को पेश की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी अपनी इस बाइक का नाम और इससे जुड़ी बाकी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक होंडा की यह नई बाइक 200cc की हो सकती है और इसे होंडा सीबी हॉर्नेट (CB Hornet) 200R नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

होंडा की इस नई 200 सीसी बाइक को हॉर्नेट के ही 160R बाइक के सक्सेसर के तौर पर देखा जा सकता है। 200सीसी की नई मोटरसाइकल के जरिए होंडा तेजी से बढ़ते 200सीसी प्लस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

होंडा ने भारत में पहले ही CBF190 बाइक को पेटेंट कर लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी की नई मोटरसाइकल CBF190 पर बेस्ड हो सकती है। नई बाइक के चारों तरफ शॉर्प क्रीसिज हो सकते हैं, जिन्हें CBF190 से लिया जा सकता है। 

होंडा की नई 200सीसी नई मोटरसाइकल में LED हेडलैंप्स, बड़ा फ्यूल टैंक, क्लिप-ऑन हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और LED टेल-लैंप हो सकता है। CBF190 बाइक 184cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन से पावर्ड है, जो कि 16.86PS का पावर और 16.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

इस नई बाइक की कीमत 1.35 लाख रुपये के करीब हो सकती है। इंडियन मार्केट में होंडा की इस बाइक का मुकाबला टीवीएस अपाचे RTR 200 4V और बजाज पल्सर NS 200 जैसी मोटरसाइकल से होगा।

टॅग्स :बाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें