लाइव न्यूज़ :

पहली बार सामने आई होंडा की इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी जानकारी, ये है खास फीचर और बैट्री डिटेल

By रजनीश | Updated: June 15, 2019 14:00 IST

बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और इसको लेकर आए दिन बनते नए नियमों के चलते कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ जोर दे रही है...

Open in App

होंडा की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार होंडा E से जुड़ी जानकारी सामने आई है। होंडा की पहली कार है जो इलेक्ट्रिक कार के लिए डिजाइन किए गए प्लेटफॉर्म पर बनी है। होंडा E प्लेटफॉर्म को शहरी पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

कार की बैट्री को फ्लोर के नीचे रखा गया है जो कि व्हीलबेस के बीच में है। बेहतर हैंडलिंग और स्टेबिलिटी के लिए वजन को 50:50 में बांटा गया है। कार के पिछले पहिए से जुड़ी हाई टॉर्क इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए कार में पॉवर दिया गया है। 

स्थितियों के अनुकूल बेहतर स्टेबिलिटी के लिए कार के चारों पहियों में अलग-अलग सस्पेंसन दिया गया है। इससे कार राइडिंग का अनुभव काफी स्मूद होगा। सस्पेंसन के निर्माण में एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है इससे कार का वजन घटाने और सस्पेंसन के बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ उसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने में मदद मिलेगी।

बैट्री-होंडा E कार में 35.5 किलोवाट की लीथियम-ऑयन हाई कैपासिटी बैट्री दी गई है। इसे टाइप 2 एसी कनेक्शन या फिर सीसीएस2 डीसी रैपिड चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है। कार में कुछ नए फीचर भी देखने को मिल सकते हैं जैसे इस कार में साइड मिरर की जगह कैमरा दिखाया गया है।

फीचर-एक बार फुल चार्ज होने के बाद कार 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।  इसमें दी गई फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलॉजी से 30 मिनट में कार को 80 परसेंट चार्ज किया जा सकता है। कार को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पोर्ट बोनट में ही दिया गया है। साथ ही उसमें एलईडी लाइट भी दी गई है जिससे बैट्री का चार्जिंग स्टेटस पता लगाया जा सकता है।मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया BS-6 वाली स्विफ्ट और वैगन आर, बढ़ाई कीमत

कार के अंदर ड्युअल टचस्क्रीन दिया गया है जो बैट्री के चार्ज का लेवल, गाड़ी चलाने के दौरान का पॉवर फ्लो और चार्जिंग स्टेटस दिखाता है। बैट्री को वॉटर कूल्ड तरीके से पैक किया गया है जिसे एक निश्चित तापमान बनाए रखा जा सके। इससे बैट्री की अधिकतम क्षमता का इस्तेमाल किया जा सके। होंडा की इस E कार के लिए 31,000 लोगों ने रुचि दिखाया है।  

टॅग्स :होंडा कार्सइलेक्ट्रिक कार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

टेकमेनियाहर तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को है अभी प्रोत्साहन की जरूरत 

कारोबारबजट 2025 में सस्ता हुआ, मोबाइल फोन, टीवी, कपड़े और कैंसर की दवाएं, यहां देखें लिस्ट...

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें