लाइव न्यूज़ :

होंडा की एक्स-ब्लेड और हीरो एक्स्ट्रीम 160R को लेकर हैं कंफ्यूज, देखें कौन है पैसा वसूल बाइक

By रजनीश | Updated: July 9, 2020 16:20 IST

बाइक निर्माता कंपनियां हर सेगमेंट में बाइक बनाती हैं और उसी सेगमेंट में उनकी प्रतिद्वदी कंपनी भी बाइक बनाती है। ऐसे में ग्राहकों के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक सेलेक्ट करना कठिन होता है।

Open in App
ठळक मुद्देहोंडा की एक्स-ब्लेड में 162.71 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI, इंजन दिया गया है।हीरो एक्सट्रीम 160R में 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है।

होंडा ने भारत में एक्स-ब्लेड (X-Blade) बाइक लॉन्च कर दिया है। यह बाइक 160 सीसी सेगमेंट की है। इस बाइक का मुकाबला हीरो की हाल ही में लॉन्च हुई बाइक एक्सट्रीम 160R (Xtreme 160R) से है। पॉवर और कीमत के मामले में लगभग एक-दूसरे के आसपास आने वाली इन दोनों बाइक्स में से कौन सी आपके लिए बेहतर होगी। इसके लिए हम इन दोनों बाइक के फीचर्स का अलग-अलग कम्पेरिजन कर रहे हैं। इससे आपको अपने लिए दोनों में से बेहतरीन बाइक सेलेक्ट करने में आसानी होगी। 

इंजनहोंडा की एक्स-ब्लेड में 162.71 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI, इंजन दिया गया है। वहीं हीरो एक्सट्रीम 160R में 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। दोनों ही बाइक लेटेस्ट एमिशन नॉर्म्स बीएस-6 के साथ आती हैं। परफॉर्मेंसएक्स ब्लेड में दिया गया इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 hp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 14.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।हीरो एक्स्ट्रीम 160R का इंजन 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशनएक्स ब्लेड में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है। हीरो की एक्सट्रीम 160R में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।होंडा एक्स ब्लेड का ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। हीरो एक्स्ट्रीम का ग्राउंड क्लियरेंस 167 मिलीमीटर है। वजनहोंडा एक्स ब्लेड के सिंगल डिस्क वेरिएंट का वजन 143 किलोग्राम है और इसके डबल डिस्क वेरिएंट का कर्ब वजन 144 किलोग्राम है। हीरो एक्सट्रीम 160R के सिंगल डिस्क वेरिएंट का कर्ब वेट 138.5 किलोग्राम है और इसके डबल डिस्क वेरिएंट का कर्ब वेट 139.5 किलोग्राम है।

सस्पेंशनहोंडा की बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है और इसके रियर में हाईड्रॉलिक, मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है। हीरो की बाइक के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन ब्रश के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। इसके रियर में 7-स्टेप राइडर- एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।

ब्रेकिंगहोंडा एक्स ब्लेड और हीरो एक्स्ट्रीम 160R दोनों ही बाइक फ्रंट में डिस्क ब्रेक के साथ आती है। और इन दोनों ही बाइक के रियर में ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन दिया गया है। ग्राहक अपनी सुविधानुसार ब्रेक का चुनाव कर सकते हैं। दोनों ही बाइक ABS फीचर दिया गया है। 

कीमतहोंडा के एक्स ब्लेड के सिंगल डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,06,687 रुपये है और इसका डबल डिस्क वेरिएंट 1,10,968 रुपये में उपलब्ध है। हीरो एक्सट्रीम 160R का फ्रंट सिंगल डिस्क ब्रेक वेरिएंट दिल्ली एक्स-शोरूम में 99,950 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। 

टॅग्स :बाइकहीरो मोटोकॉर्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें