भारत में जब सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 या टॉप-10 बाइकों की लिस्ट आती है तो टॉप पर 100-110cc सेगमेंट वाली बाइक्स होती हैं। इस कैटेगरी की बाइक पसंद करने के पीछे इनका माइलेज, कम मेंटेनेंस और किफायती कीमत होती है।
हाल में होंडा ने इसी सेगमेंट में अपनी अपडेटेड बाइक लिवो (Livo) लॉन्च की है। इस बाइक की टक्कर हीरो की स्प्लेंडर आईस्मार्ट (Splendor iSmart) से है। ऐसे में हम आपको इन दोनों ही बाइक के फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जिससे आपके लिए बेहतरीन बाइक सेलेक्ट करना आसान होगा।
पावरहोंडा की लिवो में 109.51cc का इंजन है। यह इंजन 8.7 bhp की पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक 4-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। वहीं, हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट में 113.2cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 9 bhp की पावर और 9.89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक भी 4-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है।
फीचर्सहोंडा लिवो में ब्राइटर बीम के साथ नया डीसी हेडलैम्प, इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, इंजन किल स्विच, साइड स्टैंड कट-ऑफ, होंडा की इनहैंस्ड स्मार्ट पावर (eSP), होंडा इको टेक्नॉलजी (HET) और ACG साइलेंट स्टार्ट टेक्नॉलजी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
बात करें हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट की तो इसमें हीरो की i3s टेक्नॉलजी, एयर-टेम्परेचर सेंसिंग, इंजन टेम्परेचर कंट्रोल, इंजन कट-ऑफ ऐट फॉल, हाई ऐल्टीट्यूड राइडिंग और ड्यूल-टोन ग्राफिक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ग्राउंड क्लियरेंसहोंडा लिवो का ग्राउंड क्लियरेंस 163 mm और सीट हाइट 790 mm है। हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट का ग्राउंड क्लियरेंस 180 mm और सीट हाइट 799 mm है। होंडा लिवो के मुकाबले स्प्लेंडर आईस्मार्ट लंबी है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस भी ज्यादा है। जबकि लिवो की चौड़ाई, ऊंचाई और व्हीलबेस स्प्लेंडर आईस्मार्ट से ज्यादा है। स्प्लेंडर आईस्मार्ट की सीट हाइट अधिक है।
लिवो बाइक का वजन (कर्ब वेट) 115 किलोग्राम है। वहीं, स्प्लेंडर आईस्मार्ट के ड्रम वेरियंट का वजन (कर्ब वेट) 116 किलोग्राम और डिस्क वेरियंट का 117 किलोग्राम है।
ब्रेकिंग और कलर ऑप्शनदोनों बाइक्स के फ्रंट और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इन दोनों मोटरसाइकल के फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक का भी विकल्प है। होंडा लिवो 4 कलर ऑप्शन के साथ आती है, जबकि स्प्लेंडर आईस्मार्ट में 3 कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
कीमतकीमत किसी भी बाइक का सबसे महत्वूर्ण हिस्सा है। होंडा लिवो की शुरुआती कीमत 70,056 रुपये और हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट की 65,700 रुपये है। ये कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।