लाइव न्यूज़ :

हीरो ने लॉन्च किया HF डीलक्स का BS-6 मॉडल, पहले ज्यादा मिलेगा माइलेज, जानें कीमत और नया फीचर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 15:48 IST

नई एचएफ डीलक्स पर ग्राफिक्स भी नए दिए गए हैं। इसके अलावा यह बाइक दो नए कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश की गई है। अब यह बाइक कुल 5 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी।

Open in App
ठळक मुद्देनई एचएफ डीलक्स में एक्ससेंस (Xsens) टेक्नॉलजी के साथ फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है।इस टेक्नॉलॉजी की मदद से बाइक 9 पर्सेंट ज्यादा माइलेज देगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में एचएफ डीलक्स (HF Deluxe) बाइक का BS-6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। BS-6 इंजन वाली एचएफ डीलक्स दो वेरियंट में लॉन्च की गई है। इससे पहले हीरो नवंबर में अपनी पहली बीएस6 बाइक स्प्लेंडर आईस्मार्ट लॉन्च कर चुकी है। यह कंपनी की पहली BS-6 बाइक भी थी। 

नवंबर के बाद अब दिसंबर में कंपनी ने एचएफ डीलक्स का BS-6 मॉडल बाजार में उतारा है। हीरो की तैयारी अन्य मॉडलों को भी जल्द ही BS-6 में अपग्रेड करने की है इसके साथ ही कुछ मॉडलों को कंपनी बंद भी करने की तैयारी में है। 

नई एचएफ डीलक्स में एक्ससेंस (Xsens) टेक्नॉलजी के साथ फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इस टेक्नॉलॉजी की मदद से बाइक 9 पर्सेंट ज्यादा माइलेज देगी। इस बाइक में 97.2 cc का इंजन है जो 8,000 rpm पर 7.94 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

नई एचएफ डीलक्स पर ग्राफिक्स भी नए दिए गए हैं। इसके अलावा यह बाइक दो नए कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश की गई है। इसी के साथ अब यह बाइक कुल पांच कलर रेड के साथ ब्लैक, पर्पल के साथ ब्लैक, ग्रे के साथ ब्लैक और दो नए कलर- ग्रीन के साथ टेक्नो ब्लू और हेवी ग्रे ऑप्शन के साथ मिलेगी।

नई एचएफ डीलक्स के सेल्फ-स्टार्ट अलॉय-वील वेरियंट की कीमत 55,925 और सेल्फ-स्टार्ट अलॉय-वील i3S वेरियंट की 57,250 रुपये है। ये दोनों कीमत एक्स शोरूम की हैं।

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें