लाइव न्यूज़ :

ऐसी कंपनी जिसकी कार खरीदना सपना पूरे होने जैसा, करोड़ों की कार बनाने वाली रॉल्स रॉयस अब बना रही है शहद, जानें क्या है वजह

By रजनीश | Published: April 29, 2020 6:03 PM

कोरोना वायरस के चलते भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इसके चलते लोगों के बेवजह घर से निकलने के साथ ही फैक्ट्रियां, उद्योग धंधे सब बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश कार कंपनी रॉल्स रॉयस कंपनी जो शहद बना रही है उसे 'दुनिया का सबसे खास शहद' कह रही है।रॉल्स रॉयस की तरफ से बनाई गई नई फ्लावर रिच लाइन से मधुमक्खियों और उसके जैसे प्रजाति के अन्य जीवों को पनपने में मदद मिलेगी।

अपनी लग्जरी कारों के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी रॉल्स रॉयस (Rolls Royce) ने फिलहाल कोरोना वायरस के चलते कारों का प्रॉडक्शन बंद कर दिया है। कोरोना वायरस के चलते इस लॉकडाउन के दौर में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियां कोरोना से बचाव में काम आने वाले वेंटिलेटर, मास्क, सेनेटाइजर जैसे प्रॉडक्ट बना रही हैं वहीं रॉल्स रॉयस ने शहद बनाना शुरू किया है। 

ब्रिटिश कार कंपनी रॉल्स रॉयस कंपनी जो शहद बना रही है उसे 'दुनिया का सबसे खास शहद' कह रही है। रॉल्स रॉयस के कर्मचारी गुडवुड, ब्रिटेन में कंपनी के 42 एकड़ के प्लांट में शहद निकालने का काम कर रहे हैं। 

कंपनी के इस 42 एकड़ के प्लांट में कंपनी ने मधुमक्खियां पाल रखी हैं। कंपनी का कहना है कि उनके ऐसा करने के पीछे ब्रिटेन की मधुमक्खियों को संरक्षण प्रदान करना है।

रॉल्स रॉयस की तरफ से बनाई गई नई फ्लावर रिच लाइन बनने से किसानों और जमीन मालिकों को भी मदद मिल रही है। इसके साथ ही इस फ्लावर लाइन से मधुमक्खियों और उसके जैसे प्रजाति के अन्य जीवों को पनपने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :रोल्स रॉयसब्रिटेनकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वब्लॉग: न्याय की बहुत बड़ी हत्या है ब्रिटिश पोस्ट ऑफिस घोटाला

कारोबारहुंडई ने लॉन्च किया क्रेटा का नया वर्जन 'फेसलिफ्ट', कंपनी ने शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये रखी

विश्वHouthi Rebels: इजरायल-हमास के बाद एक और जंग! अमेरिका-ब्रिटेन ने यमन में हूती विद्रोहियों पर किया हवाई हमला, बढ़ सकता है तनाव

विश्वचीन को संदेश, भारत के साथ आया ब्रिटेन, हिंद महासागर क्षेत्र में रॉयल नेवी के युद्धपोतों की होगी तैनाती

ज़रा हटकेWatch: एयर इंडिया फ्लाइट में पानी लीकेज की सामने आई समस्या, यात्री नींद में थे, जागे तो देख हुए परेशान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें

हॉट व्हील्सToyota Innova Hycross: भारत में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की बुकिंग हुई शुरू, जाने फीचर्स और कीमत!