लाइव न्यूज़ :

वाहन बनाने वाली कंपनियों का अनुमान, कोरोना के चलते बस, ट्रेन की जगह बढ़ सकती है कारों की डिमांड

By रजनीश | Updated: May 24, 2020 16:54 IST

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के प्रवक्ता ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए लोग निजी वाहनों की ओर बढ़ सकते हैं। हालांकि यह ध्यान रखना होगा कि मौजूदा समय में ग्राहकों की मांग सीमित रहने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेषकर ऐसे ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी जो पहली बार कार खरीद रहे हैं। पहले भी देखा गया है कि संकट के समय में ग्राहक स्थापित ब्रांड को तवज्जो देते हैं।

कोरोना वायरस के डर और मिलते जुलते समय दूरी के नियमों के चलते मारुति सुजुकी, होंडा, टोयोटा और टाटा मोटर्स जैसी प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों निजी वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। कंपनियों का मानना है कि लोग सार्वजनिक परिवहन से दूरी बनाएंगे। 

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को लॉकडाउन खत्म होने के बाद की स्थिति में कम कीमतों वाली कारों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ लोग सार्वजनिक परिवहन की जगह निजी वाहनों को वरीयता देंगे। कई ग्राहक सर्वेक्षण में भी यह बात सामने आयी है।’’ 

उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों के नरम रहने और लोगों की क्रयशक्ति प्रभावित होने से लोग निजी परिवहन के लिए छोटी या कम कीमत वाली कारें खरीदना पसंद करेंगे। विशेषकर ऐसे ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी जो पहली बार कार खरीद रहे हैं। पिछले दिनों देशभर में खोले गए अपने करीब 1800 डीलरों पर हम यह रुख देख रहे हैं। 

श्रीवास्तव ने कहा कि पहले भी देखा गया है कि संकट के समय में ग्राहक स्थापित ब्रांड को तवज्जो देते हैं। इसी तरह की बात होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विपणन एवं बिक्री निदेशक राजेश गोयल ने भी कही। 

उन्होंने कहा कि लोग कोविड-19 संक्रमण को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे। इसलिए सार्वजनिक परिवहन की जगह लोग निजी वाहनों को ज्यादा अहमियत देंगे। इससे कारों की बिक्री बढ़ सकती है। 

उन्होंने कहा कि विभिन्न श्रेणियों की नयी कारों के साथ-साथ लोग इस्तेमाल की हुई प्रमाणित कारों की खरीद पर भी ध्यान देंगे। इससे वह सस्ते में अच्छे वाहन को खरीद कर उसका किफायती इस्तेमाल कर पाएंगे। 

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के प्रवक्ता ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए लोग निजी वाहनों की ओर बढ़ सकते हैं। हालांकि यह ध्यान रखना होगा कि मौजूदा समय में ग्राहकों की मांग सीमित रहने वाली है। यह तब तक रह सकती है जब तक सरकार की ओर मांग बढ़ाने के उपाय नहीं किए जाते। 

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव के चलते सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में कमी आएगी। ऐसे में निजी वाहनों की मांग बढ़ सकती है।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें