लाइव न्यूज़ :

इस नए इंजन के साथ लॉन्च हुई होंडा शाइन, देखें 5 गियर के साथ दिए गए ये चार नए जबरदस्त कलर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 12:53 IST

नई होंडा शाइन में 5 स्टेप एडजेस्टेबल रियर सस्पेंशन, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अलॉय व्हील के साथ आने वाली यह बाइक ड्रम और डिस्क ब्रेक दो वेरियंट के साथ आती है। 

Open in App
ठळक मुद्देहोंडा शाइन में दी जाने वाली PGM-FI (फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी के चलते पिछले मॉडल की तुलना में यह 14 प्रतिशत तक ज्यादा माइलेज देगी।नई बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। पुरानी और BS4 इंजन के साथ आने वाली शाइन में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाता था।

बाइक निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी लोकप्रिय बाइक सीबी शाइन का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को BS4 से BS6 एमिशन के मुताबिक अपग्रेड किया है। यह बाइक 125सीसी इंजन क्षमता के साथ आती है। इसके साथ ही यह 125cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक भी है। 

इस बाइक को BS4 से BS6 में अपग्रेड करने के लिए इसमें कार्ब्यूरेटर की जगह फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। होंडा शाइन के BS6 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 67,857 रुपए है। कंपनी का कहना है कि नई शाइन में पहले से ज्यादा पावर और माइलेज मिलेगा।

5 गियर ऑप्शनहोंडा शाइन में दी जाने वाली PGM-FI (फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी के चलते पिछले मॉडल की तुलना में यह 14 प्रतिशत तक ज्यादा माइलेज देगी। नई बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

पुरानी और BS4 इंजन के साथ आने वाली शाइन में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाता था। नई BS6 शाइन में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

नई होंडा शाइन में 5 स्टेप एडजेस्टेबल रियर सस्पेंशन, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अलॉय व्हील के साथ आने वाली यह बाइक ड्रम और डिस्क ब्रेक दो वेरियंट के साथ आती है। 

नई शाइन पुरानी शाइन की तुलना में 19mm ज्यादा लंबी है और इसमें 5mm ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस भी दिया गया है। इस नई बाइक की सीट भी पहले से 27mm ज्यादा लंबी है।

होंडा शाइन को 4 नए रंग ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, रिबेल रेड मेटैलिक तथा एथलेटिक ब्लू मेटैलिक के साथ लॉन्च किया गया है। इस बाइक पर कंपनी 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी कुल मिलाकर 6 साल की वारंटी दे रही है।

टॅग्स :बाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें