लाइव न्यूज़ :

हीरो स्प्लेंडर के लॉन्च से पहले लीक से मिली नई जानकारी, इस नए इंजन के साथ आएगी बाइक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2019 09:48 IST

अभी वाले स्प्लेंडर आईस्मार्ट में 9.5 एचपी का पॉवर दिया गया है जबकि BS-6 मॉडल वाले स्प्लेंडर आईस्मार्ट में 9.1 एचपी का पॉवर मिलेगा। लीक के मुताबिक नई स्प्लेंडर आईस्मार्ट दो वेरियंट में आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस बाइक की कीमत 56,280 रुपये होने की उम्मीद है।बाइक महीने के अंत तक लॉन्च हो सकती है।

हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आयी है। काफी समय पहले BS-6 इंजन वाले स्प्लेंडर की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब इसी बाइक से जुड़ा एक और लीक निकलकर आया है। इस लीक के मुताबिक BS-6 स्प्लेंडर आईस्मार्ट में 113.2 सीसी का इंजन मिलेगा जो अभी वाले मॉडल से ज्यादा क्षमता का है। 

अभी सड़कों पर दौड़ रही स्प्लेंडर में 109.15 सीसी का इंजन है। नई स्प्लेंडर के इंजन में फ्यूल इंजेक्टेड टेक्नॉलॉजी भी दी गई है। लेकिन इंजन की क्षमता बढ़ने के बाद भी इस बाइक का पॉवर मौजूदा स्प्लेंडर से भी कम होगा।यह भी पढ़ें: क्या है मुलायम सिंह यादव की मर्सिडीज में खास, जिसकी सर्विसिंग कराने के बदले सरकार उनको दे रही है ये नई कार

अभी वाले स्प्लेंडर आईस्मार्ट में 9.5 एचपी का पॉवर दिया गया है जबकि BS-6 मॉडल वाले स्प्लेंडर आईस्मार्ट में 9.1 एचपी का पॉवर मिलेगा। लीक के मुताबिक नई स्प्लेंडर आईस्मार्ट दो वेरियंट में आएगी जिसमें एक ड्रम वाले ब्रेकिंग सिस्टम के साथ तो दूसरा फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ आएगी।

इस बाइक की कीमत 56,280 रुपये होने की उम्मीद है। बाइक महीने के अंत तक लॉन्च हो सकती है। हीरो मोटोकॉर्प ने जून में ही इस बाइक के लिये BS-6 सर्टिफिकेट हासिल किया था। इसी के साथ हीरो, BS-6 सर्टिफिकेट हासिल करने वाली देश की पहली टू-व्हीलर कंपनी बन गयी थी। 

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें