लाइव न्यूज़ :

बजाज पल्सर जल्द मिलेगी नए एमिशन वाले इंजन के साथ, होंगे ये बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2019 17:17 IST

1 अप्रैल 2020 से BS-6 वाहन नहीं बेचे जा सकेंगे। यही वजह है कि सभी वाहन निर्माता कंपनियां तेजी से अपने BS-4 इंजनों को BS-6 में अपग्रेड करने में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ हफ्तों में दो-पहिया निर्माता कंपनियां काफी तेजी से अपने वाहनों को नए एमिशन के मुताबिक अपग्रेड कर रही हैं।पल्सर सीरीज की 150 सीसी वर्जन बजाज कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है।

टीवीएस मोटर ने पिछले महीने से ही अपने बाइक्स को BS-6 इंजन में अपग्रेड करना शुरू कर दिया था। अपाचे RTR 200 4V और 160 4V को अपडेटेड इंजन और नई टेक्नॉलॉजी के साथ लॉन्च किया गया था। अब बजाज ऑटो भी बाजार में जल्द ही BS-6 इंजन वाली पल्सर लॉन्च करने की तैयारी में है।

पिछले कुछ हफ्तों में दो-पहिया निर्माता कंपनियां काफी तेजी से अपने वाहनों को नए एमिशन के मुताबिक अपग्रेड कर रही हैं। 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS-6 एमिशन वाली गाड़ियां ही बेची जा सकेंगी। पल्सर सीरीज की 150 सीसी वर्जन बजाज कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। इसके बाद जब से बजाज ने इसका 125 सीसी वाला स्माल वर्जन लॉन्च किया तब से इसका वैल्यूम और बढ़ा है।

ये जरूर है कि पल्सर 125 के चलते 150 सीसी की बिक्री कम जरूर हुई है। इसके पीछे 125 सीसी वाले पल्सर की बेहतरीन कीमत और नए फीचर हैं। पल्सर 125 सीसी की कीमत 66,000 रुपये है और पूरे पल्सर लाइनअप की बात करें तो पल्सर के फ्लैगशिप RS200 की कीमत 1.40 लाख रुपये है।

BS-6 इंजन वाले पल्सर की कीमत 10 से 15 परसेंट तक बढ़ सकती है। पल्सर 125,150,180 और 220 फ्यूल इंजेक्टेड इंजन के साथ आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि नए इंजनों के साथ आने वाली इन बाइक्स का माइलेज भी बढ़ेगा और वायु प्रदूषण के लिये भी फायदेमंद होगा।

टॅग्स :बजाजबजाज पल्सर 150बाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें