लाइव न्यूज़ :

इंतजार खत्म, भारत की सड़कों पर जल्द दौड़ेगी बजाज की कार क्यूट, क्या है कीमत और फीचर

By रजनीश | Published: April 16, 2019 4:18 PM

यूरोप में लगभग तीन लाख क्वाड्रीसाइकल पहले से चल रही हैं। 'लो स्पीड व्हीकल' कैटेगरी में क्वाड्रीसाइकल 1998 से यूएस और साल 2000 से कनाडा में चल रही हैं। इनकी अधिकतम स्पीड 70किलोमीटर प्रति घंटा है।

Open in App

दो पहिया और तीन पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज की तरफ से जल्द ही चार पहिया वाली क्वाड्रीसाइकल देखने को मिलेगी। इसी के साथ देश की पहली क्वाड्रीसाइकल का सपना भी जल्द ही पूरा होगा। 18 अप्रैल को बजाज क्यूट (Bajaj Qute) लॉन्च होगी। डिजाइन और उपयोगिता के आधार पर बजाज कि यह क्वाड्रीसाइकल ऑटो और कार के बीच खाली पड़े सेगमेंट में जगह बनाएगी। 

बजाज इस क्यूट कार को काफी पहले से बना रही है लेकिन अभी तक यह सिर्फ दूसरे देशों में एक्सपोर्ट होती थी। लेकिन जल्द ही यह अब भारतीय सड़कों पर दिखेगी। साइज के मामले में यह कार टाटा नैनो से भी छोटी है।

ऑटो एक्सपो 2016 में क्यूट का प्रॉडक्शन वर्जन (बाजार में लॉन्च होने वाला) प्रदर्शित किया गया। उस दौरान नियमों के अनुसार यह भारत की सड़कों पर चलने के लिए सही नहीं मानी गई थी। इससे पहले बजाज क्यूट को पहली बार 2012 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। 

2018 में मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट ऐंड हाइवे ने 'क्वाड्रीसाइकल' नाम से देश में गाड़ियों के एक नए सेगमेंट बनाने को मंजूरी दी। इसके बाद अब बजाज क्यूट अब भारतीय सड़कों पर चलने के लिए कानूनी रूप से मान्य है। इसी के साथ अब यह कमर्शियल और पर्सनल यूज के लिए तैयार है। 

यूरोप में लगभग तीन लाख क्वाड्रीसाइकल पहले से चल रही हैं। 'लो स्पीड व्हीकल' कैटेगरी में क्वाड्रीसाइकल 1998 से यूएस और साल 2000 से कनाडा में चल रही हैं। इनकी अधिकतम स्पीड 70किलोमीटर प्रति घंटा है।

बजाज क्यूट में 216 cc, सिंगल-सिलिंडर, ट्विन स्पार्क इंजन है। साथ ही यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्प के साथ उपलब्ध हैं। बजाज क्यूट का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

कीमतबजाज क्यूट के पेट्रोल वर्जन की कीमत 2.64 लाख और सीएनजी वेरियंट की कीमत 2.84 लाख रुपये है। ये कीमतें एक्स शोरूम की हैं। 

टॅग्स :कारटाटा नैनोऑटो एक्सपो 2018 दिल्लीइलेक्ट्रिक व्हीकलबजाज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअहमदाबाद: पार्किंग के समय ड्राइवर का ध्यान हटा, कार की चपेट में आने से मासूम की गई जान

भारतभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार को पुलिस ने खोज निकाला, 2 को लिया हिरासत में

कारोबारElectric Transport: 500 करोड़ रुपये की नई योजना, कल से शुरू और 31 जुलाई को खत्म, जानें क्या है और कैसे उठाएं फायदा

कारोबारEV Fast Charger: जेटवर्क को मिला इंडियन ऑयल का सबसे बड़ा ऑर्डर, भारत में 1400 से भी ज़्यादा फास्ट ईवी चार्जर सेटअप की जिम्मेदारी, जानें असर

कारोबारनई कारों को लेकर जल्द होगा इंतजार खत्म, अंतरिम बजट 2024 के बाद फरवरी में ये होगी लॉन्च

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें