लाइव न्यूज़ :

'कम कीमत' में दमदार बाइक की चाहत रखने वालों के लिए आ गई पल्सर 125 स्प्लिट सीट, दिया गया है लेटेस्ट बीएस6 इंजन

By रजनीश | Updated: June 18, 2020 18:00 IST

आप भी पल्सर लाइनअप की बाइक खरीदना चाहते हैं और बजट के चलते नहीं खरीद रहे थे तो अब बजाज ने कम कीमत वाली पल्सर 125 स्प्लिट सीट लॉन्च कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनई पल्सर 125 स्प्लिट सीट में स्टैंडर्ड पल्सर 125 वाला ही इंजन दिया गया है। नई पल्सर 125 स्प्लिट सीट बाइक तीन कलर ऑप्शन के साथ आती है। इसमें ब्लैक रेड, ब्लैक सिल्वर और मैट ब्लैक के साथ नियॉन ग्रीन शामिल हैं।

बाइक निर्माता कंपनी बजाज ने सबसे सस्ती पल्सर 125 का नया स्प्लिट सीट वेरियंट लॉन्च कर दिया है। पल्सर 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत 79,091 रुपये है। स्टैंडर्ड पल्सर 125 के मुकाबले नए स्प्लिट सीट वेरियंट में कुछ एक्स्ट्रा फीचर दिए गए हैं। 

इस नई पल्सर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड दिया गया है। यह पल्सर स्टैंडर्ड पल्सर 125 से थोड़ा अलग लुक के साथ आती है। इसके फ्यूल टैंक और रियर काउल पर 3D लोगो दिए गए हैं। बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार है। ब्लैक अलॉय वील्ज पर बाइक के कलर के आधार पर नियॉन हाइलाइट्स दी गई हैं।

पावरनई पल्सर 125 स्प्लिट सीट में स्टैंडर्ड पल्सर 125 वाला ही इंजन दिया गया है। बीएस6 कम्प्लायंट 125 cc का यह इंजन 8500 rpm पर 11.6 bhp की पावर और 6500 rpm पर 10.8 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

नई पल्सर 125 स्प्लिट के फ्रंट में 240 mm डिस्क और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक के व्हील 17-इंच के हैं। सस्पेंशन की बात करें, तो फ्रंट में 31 mm टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेंशन हैं।

कलरनई पल्सर 125 स्प्लिट सीट बाइक तीन कलर ऑप्शन के साथ आती है। इसमें ब्लैक रेड, ब्लैक सिल्वर और मैट ब्लैक के साथ नियॉन ग्रीन शामिल हैं। मार्केट में इस बाइक की टक्कर होंडा SP 125 और हीरो ग्लैमर से है।

टॅग्स :बजाजबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें